यहां पर आपको बचत करने के ऐसे टॉप टिप्स बताएंगे जो कि आपके खर्चें की आदत को बदल डालें और सेविंग आपकी मदद करें।
यदि आपके लिए पैसे की बचत करना लगभग असंभव सा लगता है तो प्रत्येक महीने होने वाले खर्चों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपके पास एक अच्छी बचत वित्तीय योजना है तो बचत करना असंभव कार्य नहीं है। कुछ नियमों का पालन करके और खर्चों को कम करके आप बचत कर सकते हैं। यहां पर आपको ऐसे ही कुछ सेविंग टिप्स बताएंगे जो कि आपके लिए लाभदायी साबित हो सकते हैं।
अपनी जरुरतों और इच्छाओं को पहचानें
सबसे पहले तो आपको अपनी जरुरतों और इच्छाओं में अंतर समझना होगा। अगर घर के किसी व्यक्ति की सालगिरह या जन्मदिन है तो उसे जरुरत के हिसाब से तोहफा दें, न कि दिखावे के लिए कोई भी महंगी चीज उपहार में दे दें। यदि आपके पास बजट कम है तो आपको सस्ता उपहार देने में संकोच नहीं करना चाहिए। हमेशा कुछ न कुछ लेने और पाने की इच्छाएं बनी ही रहती हैं जिसे आपको नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
सेविंग प्लान को बाद के लिए न टालें
जी हां अपनी बचत योजनाओं को बाद के लिए ना टालें। जल्द से जल्द कोई बचत योजना पर निवेश करना शुरु करें। निवेश के लिए आप, आरडी अकाउंट, एफडी या फिर म्यूचुअल फंड शुरु कर सकते हैं। एसआईपी में निवेश भी एक बेहतर निवेश माना जाता है। इन बचत योजनाओं पर यदि एक बाद आप निवेश करना शुरू कर दिए हैं तो हर महीने यह आपकी आदत में आ जाएगा और आपकी कमाई में से कुछ प्रतिशत इन योजनाओं के लिए हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, आपकी बचत का हिस्सा निवेश करने से आप मुद्रास्फीति के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने में मदद कर सकते हैं।
वित्तीय उद्देश्य पर काम करें
बचत और निवेश का हिस्सा ही एक वित्तीय लक्ष्य की स्थापना करता है। जब आप कोई वित्तीय प्लान बनाते हैं तब ये आदते आपके लक्ष्य को पूरा करने में मदद करती हैं। अच्छी तरह से बनाए गए प्लान हमेशा से आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करते हैं। यदि आपके पास पहले से वित्तीय प्लान है तो आप किसी भी आर्थिक परिस्थिति से अच्छे से गुजर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आप अगले पांच वर्षों में एक कार खरीदना चाहते हैं, तो बचत और निवेश शुरू करें। मौजूदा मॉडलों की कीमतों की जांच करें और आवश्यक राशि का इंतजाम पहले से धीरे-धीरे करना शुरु करें।
खुद पर खर्च का दबाव न डालें
कभी भी आय से ज्यादा खर्च न करें, क्योंकि एक समय आएगा कि आपके खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन आपके पास आय उतनी की उतनी ही रह जाएगी। ऐसे में आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए अपने आप पर खर्च का दबाव इतना न डालें कि आप उससे निकल न पाएं।
मनोरंजन की चीजों पर खर्च कम करें
हालांकि आपको अपनी कमाई के पैसों से थोड़ा बहुत मनोरंजन भी करना चाहिए लेकिन बचत को ध्यान में रखते हुए। बाहर से खाना मंगवाना, हर सप्ताह मूवी देखने जाना और घूमने-फिरने पर थोड़ा-थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए।
खर्चों को कम करें
हर तीसरे महीने अपने खर्चों पर एक बार नजर डालें। इससे पता चलेगा कि आपके पैसे कहां और कब खर्च हो रहे हैं। खर्चों की एक पूरी लिस्ट बनाएं और उन पर विचार करें। यह प्रक्रिया आपके खर्चों को कम करने में कारगर साबित हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications