भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को माइक्रो बचत (Micro Bachat) नाम से एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को माइक्रो बचत (Micro Bachat) नाम से एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया। इस रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में कई तरह के फीचर्स हैं। इस इंश्योरेंस प्लान में 50 हजार रुपए से 2 लाख तक का बीमा मिलेगा। यह नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है।
इस प्लान के मुताबिक, अगर पॉलिसी होल्डर को कुछ होता है तो बीमा की पूरी रकम उसके परिवार वालों को एक मिलेगी। इस प्लान के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा। अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसको माइक्रो बचत प्लान में लोन की सुविधा भी मिलेगी।
इतने उम्र वालों को मिलेगा लाभ
ये बीमा सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा। इसके तहत किसी तरह की मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी। अगर कोई 3 साल तक लगातार प्रीमियम भरता है तो उसके बाद प्रीमियम नहीं भर पाता है तो उसे 6 महीने तक बीमा की सुविधा जारी रहेगी।
अगर ये प्रीमियम पॉलिसी होल्डर 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा। पॉलिसी की अवधि में प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, छमाही, त्रैमासिक या मासिक अंतराल पर नियमित रूप सेकिया जा सकता है।
इतना ही नहीं आप एक्सीडेंटल राइडर जोड़ सकते हैं।
माइक्रो बचत प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं। इसमें आपको एलआईसी के एक्सीडेंटल राइडर जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि इसके लिए आपको अलग से प्रीमियम देना होगा।
प्लान मैच्युरिटी लाभ
प्लान की मैच्युरिटी पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त रकम मिलेगी। अगर पॉलिसी होल्डर को कुछ होता है तो बीमा की पूरी रकम उसके परिवार वालों को मिलेगी। इस प्लान के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा। अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसको माइक्रो बचत प्लान में लोन की सुविधा भी मिलेगी।
इतना देना होगा प्रीमियम
बता दें कि माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान में 10 साल, 12 साल और 15 साल तक प्रीमियम भरने के विकल्प मिलेंगे। इसके तहत 18 साल की उम्र वाला कोई व्यक्ति अगर 15 साल वाला प्लान लेता है तो उसे प्रति हजार 51.5 रुपये प्रीमियम देना होगा।
वहीं 25 साल वाले को इसी अवधि के लिए 51.60 रुपये और 35 साल वाले को 52.20 रुपये, 45 साल वाले को 54.50 रुपये और 55 साल वाले को 59.80 रुपये प्रीमियम प्रति हजार रुपये देना होगा। हालांकि वार्षिक प्रीमियम में 2 फीसदी की छूट भी मिलेगी। अगर खरीदने के बाद आपको ये इंश्योरेंस पसंद नहीं आता है तो आप 15 दिन के भीतर प्लान को सरेंडर कर सकते हैं।
लोन पर कितना देना होगा ब्याज
इस बात से आपको अवगत करा दें कि अगर आप लोन लेते हैं तो आपको लोन पर 10.42 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। प्रीमियम के भुगतान के लिए 1 महीने तक ती छूट रहेगी।
इस पॉलिसी के लिए मैच्युरिटी की अधिकतम उम्र 70 साल रहेगी। ये एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है इसलिए आपको प्रीमियम भुगतान पर सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications