देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने नवजीवन नाम का एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने नवजीवन नाम का एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान नॉन लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग एंडोमेंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान होगा। जी हां भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ऑनलाइन खरीदने की सुविधा वाली एक नया नवजीवन इन्श्योरेंस प्लान (Navjeevan) लॉन्च किया है। इसके साथ खास तौर पर प्रोटेक्शन के साथ ही सेविंग का फीचर भी जुड़ा हुआ है। नए प्लान में पॉलिसी होल्डर को सिंगल प्रीमियम पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा 5 साल तक भी प्रीमियम भरा जा सकता है।

1. 3 महीने के बच्चे के लिए भी ले सकते हैं पॉलिसी
इतना ही नहीं इस इंश्योरेंस प्लान से 3 महीने 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल की उम्र वाले व्यक्ति के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए रिस्क सम एश्योर्ड चुनने का भी विकल्प होगा।
2. ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं पॉलिसी
बता दें कि LIC का नवजीवन इश्योरेंस पॉलिसी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। एलआईसी एजेंट भी इस प्लान को बेच सकते हैं। साथ ही इस पॉलिसी को सीधे LIC की वेबसाइट पर जाकर खरीदा जा सकता है। इसके लिए इस लिंक - https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/njmain.do पर क्लिक करना होगा।
3. मिनिमम सम एश्योर्ड
वहीं नवजीवन इंश्योरेंस पॉलिसी में कम से कम 1 लाख रुपए का बीमा होगा और अधिकतम बीमा कराने की कोई लिमिट नहीं है। अगर किसी की आयु 45 वर्ष से ज्यादा है तो उसे लिमिटेड प्रीमियम में 2 विकल्प मिलेंगे। इसमें वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना सम एश्योर्ड और दूसरे विकल्प में वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना सम एश्योर्ड का विकल्प होगा।
4. पॉलिसी टर्म
इसके साथ LIC एक्सीडेंटल डेथ और डिसएबिलिटी राइडर का विकल्प भी उपलब्ध है। इस पॉलिसी का टर्म 10 से 18 साल रहेगा। आप सिंगल प्रीमियम पॉलिसी को अधिकतम 44 साल की उम्र तक खरीद सकते हैं। वहीं लिमिटेड प्रीमियम पॉलिसी को अधिकतम 60 साल की उम्र तक खरीदा जा सकता है। नवजीवन इंश्योरेंस के सिंगल प्रीमियम प्लान में मैच्युरिटी की अधिकतम उम्र 62 साल है। लिमिटेड इंश्योरेंस प्लान में ये 75 साल है।
5. इनकम टैक्स की बचत भी
इस बात से भी अवगत करा दें कि इस नए इंश्योरेंस पॉलिसी में इनकम टैक्स की बचत भी आप कर सकते हैं। इसके अलावा इस पर लोन भी लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications