नई दिल्ली। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Ltd) होम लोन (home loan) के साथ एक फायदे की स्कीम लेकर आया है। इसके तहत होम लोन (home loan) लेने वालों को वह 7000 रुपये का वाउचर फ्री (Home loan gift voucher) में देगा। हालांकि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए लोगों को 20 मार्च 2019 तक होम लोन के लिए आवेदन करना होगा। 7000 रुपये का यह फ्री वाउचर लोगों को या तो ईमेल से भेजा जाएगा या उनके बताए पते पर भेजा जाएगा। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) के होमलोन की ब्याज दरें 8.80 फीसदी से शुरू होती हैं और यह काफी लम्बे समय के लिए होमलोन देता है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) देश की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सहयोगी कंपनी है।

ऐसे मिलेगा 7000 रुपये का फ्री वाउचर
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस वाउचर (Home loan gift voucher) को लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन होम लोन (home loan) के लिए आवेदन करना होगा। यह ऑफर ऑफलाइन होम लोन का आवेदन करने वालों के लिए नहीं है। आवेदन 20 मार्च 2019 तक किया जाना चाहिए। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने वालों को भी फायदा नहीं मिलेगा। अब जानें इस ऑफर की अन्य जरूरी बातें। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) बैंक (bank) से से भी लम्बी अवधि के लिए होम लोन देता है।
10 लाख रुपये से कम का नहीं होना चाहिए होम लोन (home loan)
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) की वेबसाइट में दी जानकारी अनुसार 7000 रुपये के वाउचर का फायदा उन्हींं लोगों को दिया जाएगा जो जिनका होम लोन (home loan) 10 लाख रुपये से ज्यादा का होगा। यानी यह न्यूनतम स्वीकृत होम लोन अमाउंट (Minimum home loan sanctioned amount) होना चाहिए। वहीं यह होम लोन 31 मार्च के पहले ही लोगों को लेना भी पड़ेगा। अगर यह स्वीकृत होम लोन (home loan) 31 मार्च 2019 के पहले नहीं लिया गया तो फ्री वाउचर (Home loan gift voucher) का फायदा नहीं मिलेगा। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) ने इस स्कीम में बताया है कि अगर होम लोन संयुक्त नाम (joint name Home loan) से लिया जाता है तो भी एक ही वाउचर इस योजना के तहत दिया जाएगा। यह 7000 रुपये का गिफ्ट वाउचर लोगों को उनके दिए ईमेल पर भेजा जाएगा। लेकिन अगर कोई चाहता कि यह वाउचर उसके दिए पते पर भेजा जाएग कपंनी ऐसा भी कर सकती है।
होम लोन (Home Loan) के अप्रूवल के लिए कौन से कागजात चाहिए
-होम लोन (Home Loan) के आवेदन फॉर्म में ही साथ लगाए जाने वाले दस्तावेजों (Documents for home loan) की चेकलिस्ट लगी होती है। इसके अलावा इसमें आपको फोटो भी लगानी होती है।
-घर खरीदने के कानूनी कागजात से लेकर बैंक आपसे आइडेंटिटी और रेजिडेंस प्रूफ के साथ सैलरी स्लिप (ऑफिस से सत्यापित और खुद से अटेस्टेड) और फॉर्म 16 या आयकर रिटर्न के साथ बैंक का पिछले छह महीने की स्टेटमेंट तक देना पड़ता है।
-होम लोन (Home Loan) देने वाले कुछ संस्थान लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, शेयर के कागजात, एनएससी, म्युच्युअल फंड यूनिट, बैंक डिपॉजिट या दूसरे निवेश के कागजात भी गिरवी के तौर पर मांगते हैं।
होम लोन (Home Loan) में मंजूरी और जारी होने का मतलब
-आपके की तरफ से दिए गए कागजों के हिसाब से बैंक आपको लोन (Home Loan) देने या नहीं देने का फैसला करते हैं। होम लोन (Home Loan) की रकम भी इसी पर निर्भर करती है।
-अगर बैंक ने आपका आवेदन स्वीकार कर लिया और उस हिसाब से होम लोन (Home Loan) देने का फैसला कर लिया तो सैंक्शन लेटर में होम लोन (Home Loan) की रकम, अवधि और ब्याज दरों आदि के बारे में जानकारी होती है। इसमें ही लोन की शर्त के बारे में जानकारी होती है।
-जब वास्तव में आपके हाथ में लोन (Home Loan) की रकम आ जाती है तो इसे डिस्बर्समेंट कहते हैं। यह दरअसल तकनीकी, कानूनी और वैल्युएशन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद होता है।
-सैंक्शन लेटर में जो अमाउंट है, आप उससे कम लोन (Home Loan) लेने का फैसला कर सकते हैं। लोन (Home Loan) पाते समय आपको अलॉटमेंट लेटर, टाइटल डीड की फोटोकॉपी, सेल एग्रीमेंट और इंकम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट देना पड़ता है।
-आपके हाथ में जिस दिन लोन (Home Loan) की रकम आई, उस दिन से ही उस पर ब्याज लगता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications