नई दिल्ली। जब भी आप लोन लेते हैं, तब मन में खयाल आता है कि क्या इस पर इनकम टैक्स (income tax) का फायदा मिलेगा। टैक्स छूट का फायदा लोन के बोझ को कम कर देता है, क्योंकि इसकी दी जाने वाली किस्त से आपको इनकम टैक्स की भी छूट मिल जाती है। पर्सनल लोन (personal loan) लेकर तीन तरह के काम करने पर इनकम टैक्स की छूट मिलती है, जिनमें जेवर से लेकर कार खरीद करके भी टैक्स बचाया जा सकता है।

कुछ लोन ऐसे होतें हैं जिनमें इनकम टैक्स की छूट मिल जाती है। होम लोन (home loan) इनमें से एक है, जिसके लिए बाकयदा विज्ञापन देकर इनकम टैक्स की छूट का फायदा बताया जाता है। हालांकि होम लोन एक विशेष कारण से ही लिया जाता है, और यह जिन्दगी में एक या अधिकतम दो बार ही लिया जाता है।
लेकिन अगर आपको घर लेने की जगह अगर किसी और जरूरत के लिए पैसों की जरूरत हो, तो क्या करेंगे। ऐसे समय में पर्सनल लोन मदद करते हैं। पर्सनल लोन (personal loan) आसानी से मिल जाते हैं और इनके लिए किसी भी तरह की गारंटी देने की जरूरत भी नहीं होती है। हालांकि पर्सनल लोन लेते वक्त कोई भी यह नहीं बताता है कि इससे इनकम टैक्स भी बचाया जा सकता है।
जानें कब पर्सनल लोन से बचता है इनकम टैक्स
बिजनेस एक्सपेंस में इस्तेमाल पर
अगर आप इंस्टेंट पर्सनल लोन (instant personal loan) लेकर अपने बिजनेस में होने वाले खर्च के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको टैक्स की छूट मिल सकती है। बिजनेस में इस लोन से उपकरण की खरीद या वर्किंग कैपिटल को बढ़ाना जैसे काम शामिल हो सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो पर्सनल लोन टैक्स बेनिफिट का लाभ ले सकते हैं। ऐसे पर्सनल लोन के ब्याज को आप बिजनेस एक्सपेंस दिखा सकते हैं और टैक्स का लाभ ले सकते हैं।
घर पर खर्च करने पर
इनकम टैक्स के Section 24 के तहत अगर आप पर्सनल लोन (personal loan) का इस्तेमाल घर खरीदने, घर बनाने या उसमें निर्माण में करते हैं तो आप इस लोन के ब्याज पर टैक्स की छूट क्लेम कर सकते हैं। हालांकि अगर प्रॉपर्टी में खुद रह रहे हैं तो यहां पर 2 लाख रुपये की सीलिंग है, लेकिन अगर प्रॉपर्टी किराए पर दी है तो ऐसी कोई सीलिंग नहीं है।
आसेट की खरीद पर
अगर आप को लगता है ऊपर बताए कामों में पर्सनल लोन का इस्तेमाल नहीं किया है तो यह तीसरा तरीका आपको चौंका देगा। आप पर्सनल लोन लेकर जेवर खरीदें, कार खरीदें या शेयर या कुछ ऐसा ही, तो इसके ब्याज पर आप इनकम टैक्स की छूट क्लेम कर सकते हैं। हालांकि ऐसे केस में आप पर्सनल लोन के ब्याज पर इनकम टैक्स की छूट उस साल क्लेम कर सकेंगे जब इन चीजों को बेचेंगे। इस आसेट की सेल से होने वाले फायदे में ब्याज को कैपिटल गेन में से घटा दिया जाएगा। इससे आपकी टैक्स की जिम्मेदारी कम हो जाएगी। इससे आपकी उस साल की टैक्स की जिम्मेदारी कम हो जाएगी।
पर्सनल लोन का समझदारी से करें इस्तेमाल
ऐसे में अगली बार जब भी आप पर्सनल लोन लें तो उसका समझदारी से इस्तेमला करें, जिससे इनकम टैक्स का फायदा भी मिल सके। हालांकि यहां पर यह ध्यान रखना चाहिए कि पर्सनल लोन किस्त में सिर्फ ब्याज पर ही यह पर्सनल लोन टैक्स बेनिफिट (personal loan tax benefits) मिलता है, न कि चुकाए गए प्रिंसपल अमाउंट पर।
यह भी पढ़ें : SBI : जानें सैलरी अकाउंट में क्या-क्या देता है मुफ्त
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications