नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था (Fastest growing economy) और व्यापार करने में सबसे आसान देश का दर्जा (Ease of Doing Business in India) मिलने से खुश हो रहे भारतीयों के लिए एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। चुनाव के पहले आई इस रिपोर्ट के अनुसार विदेश में रहने की इच्छा रखने वाले लोग बड़ी संख्या में देश छोड़कर (Rich people leaving the country) जा रहे हैं। यह आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार करीबन 5000 करोड़पति (crorepati) और अच्छी-संपत्ति रखने वाले शख्स (HNWIS) ने पिछले साल भारत को छोड़ कर विदेशों में अपना ठिकाना बना लिया है।

ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू 2019 (global wealth migration review 2019) में हुआ खुलासा
अफरासिया बैंक और अनुसंधान फर्म न्यू वल्र्ड वेल्थ द्वारा कराए गए एक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू (GWMR) 2019 में पता चला कि पिछले साल ही भारत से बहुत सारे धनी व्यक्ति देश छोड़कर गए। करीबन 5000 करोड़पति और अच्छी-संपत्ति रखने वाले शख्स (HNWIS) ने देश को छोड़ दिया, जोकि पूरे भारत में एचएनडब्ल्यूआईएस वाले लोगों का 2 प्रतिशत है।
भारत से ज्यादा लोग ब्रिटेन में कर रहे पलायन
वर्ष 2018 में भारत छोड़कर जाने वाले करोड़पतियों की संख्या ब्रिटेन से कहीं ज्यादा रही। ब्रेक्सिट के कारण ब्रिटेन में उथल-पुथल मची हुई है। पिछले तीन दशकों में ब्रिटेन आकर बसने वाले करोड़पति लोगों की संख्या में तेजी आई थी, लेकिन पिछले दो सालों में ब्रेक्सिट के कारण यह ट्रेंड पलट गया है।
इन देशों में करोड़पतियों ने छोड़ा देश
-चीन करीब 15 हजार
-रूस से 7 हजार
-ब्रिटेन से 3 हजार
-फ्रांस से 3 हजार
-ब्राजील से 2 हजार
-सऊदी अरब से एक हजार
-इंडोनेशिया से 1 हजार
भाग कहां बसे ये करोड़पति लोग
-आस्ट्रेलिया में 12 हजार
-अमेरिका में 10 हजार
-ग्रीस में एक हजार
-कनाडा में चार हजार
-केरेबियन में 2 हजार
-यूएई में 2 हजार
-स्पेन में एक हजार
-सिंगापुर में एक हजार
ट्रेड वॉर से भाग रहे सबसे ज्यादा लोग
चीन इस सूची में सबसे ऊपर है। अमेरिका के साथ व्यापार जंग से उसकी अर्थव्यवस्था पर असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह चीन पर अमेरिका ने ताजा शुल्क लगा दिए हैं जिसके बाद अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए हालत और खराब हो सकते हैं। रूस सूची में दूसरे स्थान पर है और भारत से आगे है। रूसी अर्थव्यवस्था कई उतार-चढ़ाव के प्रभावों से जूझ रही है।
अमीरों की पसंद बन रहा अमेरिका और आस्ट्रेलिया
पलायन करने वाले करोड़पति लोगों के लिए सबसे अच्छे गंतव्यों की सूची में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है।
भारत के लिए समस्या
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में असामनता तेजी से बढ़ रही है। देश में कुल संपत्ति के आधे के मालिक करोड़पतियों यानी अच्छी-संपत्ति रखने वालों के पास है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भी एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications