नई दिल्ली। मोदी सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। अब पोस्ट ऑफस की जमा योजनाओं पर ब्याज घट गया है और 1 जुलाई से यह घटा हुआ ब्याज ही मिलेगा। ब्याज में इस कटौती से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड समेत अन्य स्कीम का ब्याज 0.10 फीसदी कम हो गया है। हालांकि पोस्ट ऑफिस के सेविंग्स बैंक अकाउंट की ब्याज दर में बदलाव नहीं किया गया है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट में अभी भी 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों की हर तिमाही में समीक्षा करती है और जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव करती है।

1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें
वित्त मंत्रालय ने समीक्षा के बाद स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया है। यह ब्याज दरें वर्तमान वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए हैं, जो 1 जुलाई से लागू होंगी। सरकार के फैसले निर्णय के बाद लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की नई दरों की अधिसूचना जारी की जाती है और इन्हें लागू किया जाता है।
पोस्ट ऑफिस जमा योजनाओं की नई ब्याज दरें
-पीपीएफ पर अब 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 8 फीसदी था।
-एनएससी पर अब 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी 8 फीसदी था।
-किसान विकास पत्र (केवीपी) पर अब 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 7.7 फीसदी था। इसके चलते अब केवीपी 113 महीने की मैच्योर होगी। पहले यह 112 महीने की परिपक्व होती थी। इस प्रकार निवेशको को 1 महीने का नुकसान होगा।
-सुकन्या समृद्धि खाते पर अब 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी 8.5 प्रतिशत था।
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरों पर भी कैंची चली है। अब 1 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 6.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा वहीं 5 वर्ष की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसकी ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है।
-पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर अब 7.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। यह ब्याज अभी 7.3 प्रतिशत था।
-5 साल की अवधि वाले सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर अब 8.6 फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी तक इस स्कीम पर 8.7 फीसदी ब्याज मिल रहा था।
यह भी पढ़ें : ये हैं Post Office की सबसे अच्छी जमा योजनाएं, मिलता है खूब ब्याज
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications