नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि घर के अन्य सदस्यों के लिए डेबिट कार्ड जरूरी है, लेकिन अकाउंट नहीं खुलवाना चाहते हैं तो अब यह संभव है। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने यह सुविधा दे दी है। यहां पर आप 1 बैंक अकाउंट खुलवा कर घर के दो अन्य सदस्यों के नाम पर डेबिट कार्ड ले सकते हैं। यह डेबिट ठीक वैसे ही कार्य करेंगे जैसे आपका मैन डेबिट कार्ड काम करता है। पीएनबी ने अपनी इस सुविधा को लेकर एक ट्वीट कर जानकारी दी है।

ऐसे मिलेंगे 3 डेबिट कार्ड
पीएनबी ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार ग्राहक अपने बैंक अकाउंट के साथ अभी 1 डेबिट कार्ड पाते हैं। लेकिन अब 2 अतिरिक्त डेबिट कार्ड लेने की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन यह डेबिट कार्ड केवल परिवार के सदस्यों के नाम ही लिए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों में माता-पिता, पति/पत्नी या बच्चों को शामिल किया जा सकता है। पीएनबी की तरफ से जारी होने वाले तीनों डेबिट कार्ड प्राइमरी कार्ड की तरह ही काम करेंगे।
पीएनबी की एक और सुविधा
पीएनबी इसके अलावा एक और सुविधा दे रहा है। इस सुविधा के तहत कोई भी अपने 3 बैंक अकाउंट में चाहे तो 1 ही एटीएम कार्ड से ट्रांजेक्शन कर सकता है। इस एटीएम कार्ड से एक मेन अकाउंट और 2 अन्य बैंक अकाउंट जोड़े जा सकते हैं। हालांकि ऐसे एटीएम से अगर अन्य 2 बैंक अकाउंट का ट्रांजेक्शन करना हो तो इसके लिए पीएनबी का ही एटीएम का इस्तेमाल करना होगा। लेकिन मेन अकाउंट के लिए ट्रांजेक्शन किसी भी बैंक के एटीएम से किया जा सकेगा। ऐसे एटीएम कार्ड लेने के लिए बस एक शर्त है कि यह तीनों बैंक अकाउंट समान नाम और समान तरीके के ही होने चाहिए। एक सेविंग और दूसरा करंट अकाउंट नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें : Bank में 1 लाख से ज्यादा जमा वाले रहें सावधान, जान लें ये नियम


Click it and Unblock the Notifications