नई दिल्ली। आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक बंद होने जा रहा है। कंपनी ने इसका ऐलान कर दिया है। इससे पहले कंपनी अपना वोडाफोन एम पैसा भी बंद कर चुकी है। इस पेमेंट बैंक के बंद होने के बाद जहां कुछ कर्मचारियों को दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया जा रहा है वहीं, कुछ कर्मचारियों को निकाजा रहा है। आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक ने ग्राहकों को मैसेज देकर जानकारी दी है कि वह अपना जमा पैसा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक के पास करीब 20 करोड़ रुपये अभी जमा है। 26 जुलाई 2019 के बाद अब कोई भी ग्राहक अपने पेमेंट बैंक खाते में पैसे भी जमा नहीं कर पाएगा।

आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक ने दी जानकारी
आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक ने मैसेज भेजकर अपने ग्राहकों को बताया है कि वह अपना पैसा पेमेंट बैंक से अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लें। इसके लिए ग्राहकों को आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक के नजदीकी बैंकिंग प्वाइंट तक जाना होगा। आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक का कहना है कि सभी बैंकिंग प्वाइंट को पैसे वापस करने से जुड़ी जानकारी बता दी गई है।
दिक्कत हो यहां करें संपर्क
अगर किसी ग्राहक को दिक्कत हो तो वह टोल फ्री नबंर 18002092265 पर जानकारी ले सकता है। वहीं अगर वह चाहे तो vcare4u@adityabirla.bank. पर मेल भेज कर भी मदद ले सकता है।
क्या होते हैं पेमेंट बैंक
देश में पेमेंट बैंक का खाका भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तैयार किया है। यह पूरी तरह बैंक नहीं होते हैं। हालांकि इनमें बैंक जैसे कई काम किए जा सकते हैं। इन पेमेंट बैंकों में लोग 1 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। पेमेंट बैंक में लोग अपना पैसा रख सकते हैं, जिसका इस्तेमाल वह ट्रांजेक्शन में कर सकें। ये पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज नहीं दे सकते हैं। लेकिन अगर ग्राहक चाहे तो वह डेबिट कार्ड और चेक बुक की सुविधा ले सकता है।
यह भी पढ़ें : ऐसे तैयार करें 1 लाख का फंड, सिर्फ 3 साल लगेंगे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications