नई दिल्ली। ट्राई की नई गाइड लाइन के बाद डीटीएच आपरेटर्स और केबल टीवी आपरेटर्स के बीच प्राइस वार छिड़ता लग रहा है। यही कारण है एक के बाद एक डीटीएच आपरेटर अपने सेट टॉप बाक्स की कीमत घटा रहे हैं। टाटा स्काई, डिजिटल टीवी और डिश टीवी के बाद अब एयरेटल डिजिटल टीवी ने भी अपने सेट टॉप बाक्स के दाम घटा दिए हैं। इसके अलावा एयरटेल डिजिटल टीवी ने उन ग्राहकों को ज्यादा देने की शुरुआत की है, जो ग्राहक नए कनेक्शन में अपग्रेड होना चाह रहे हैं। एचडी सेट टॉप बॉक्स में कई खास फीचर्स मिलते हैं। इसमें फुल एचडी पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इससे क्रिस्पी और ब्राइट कलर्स के साथ वीडियो एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही इसमें डॉल्बी डिजिटल प्लस का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी का भी मजा ले सकते हैं।

500 रुपये घटी कीमत
एयरटेल डिजिटल टीवी ने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को 1,953 रुपये से घटा कर 1453 रुपये कर दिया है। इस प्रकार नए कनेक्शन लेने वालों को 500 रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहकों को 1,000 रुपये के अन्य फायदे भी दे रहा है। इन फायदों में के तहत ग्राहक चाहें तो सेट टॉप बॉक्स 769 रुपये में भी ले सकते हैं। इसमें 150 चैनल्स देखे जा सकते हैं। वहीं जिन लोगों के पास एयरटेल डिजिटल टीवी का एसडी सेट टॉप बॉक्स है और वह एचडी में अपग्रेड होना चाहते हैं, उनको 699 रुपये सेट टॉप बॉक्स के लिए देना होगा। इसके अलावा 150 रुपये इंजीनियर विजिट चार्ज भी देना होगा।
एनएफसी अगल से देना होगा
एयरटेल टीवी में 150 चैनल पैक की कीमत 1 महीने के लिए 452 रुपये है। अगर आप चाहें तो अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक चैनल पैक भी ले सकते हैं। यहां पर ध्यान रहे कि 769 रुपये की कीमत में नेटवर्क कैपेसिटी फी (एनसीएफ), इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन चार्ज शामिल नहीं हैं। इसका भुगतान अलग से करना होगा।
एयरटेल डिजिटल टीवी के ऐसे चुनें पैक
एयरटेल डिजिटल टीवी के चैनल चुनने के लिए साइट पर अपने अकाउंट को लॉगइन करना होगा। इसके बाद एयरटेल डिजिटल टीवी के सब्सक्राइबर कॉर्नर पर जाएं। यहां पर प्रोसीड टू रिचार्ज का ऑप्शन देखेगा। इसके बाद कनेक्शन टैब को दबाएं, जहां नया विंडो खुलेगा। यहां पर चैनल सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
टाटा स्काई के ऐसे चुनें पैक
सबसे पहले टाटा स्काई के वेब पोर्टल पर जाएं। यहां पर लागइन करने के बाद रिचार्ज ऑप्शन में से स्कीम चुननी होगी। साइट पर लॉग-इन करने के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर या सब्सक्राइब आईडी को डालना होगा। इसके बाद जैसे ही साइट पर अंदर जाएंगे वहां 3 ऑप्शन मिलेंगे। पहला होगा रेकमेंडेड फॉर यू दूसरा होगा टाटा स्काई पैक और तीसरा आप्शन होगा ऑल पैक्स ऐंड चैनल्स का मिलेगा। इनमे आप अपनी जरूरत का विकल्प चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications