नई दिल्ली। रिलायंस जियो की इंट्री के बाद से मोबाइल कंपनियां काफी दबाव महसूस कर रही थीं। लेकिन अब अन्य मोबाइल कंपनियों ने भी कमर कस ली है। टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक एयरटेल ने कई अच्छे प्लान जारी किए हैं। इनमें डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इन प्लान में फ्री एसएमएस के अलावा कई अन्य फीचर भी हैं। हालांकि यह सभी प्लान एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं।
कैशबैक के अलावा भी कई फायदे
इन प्लान में से कुछ में 2,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, तो किसी में एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल टीवी प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। एक प्लान के साथ तो 1 साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी का सपोर्ट भी मिल रहा है।
एयरटेल का 97 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान 97 रुपये का है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 14 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसके अलावा 1जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 100 एसएमएस भी किए जा सकते हैं।
एयरटेल का 129 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल अपने 129 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता दे रहा है। इसके अलावा अनलिमिटिड कॉलिंग के अलावा 2जीबी डाटा भी मिलता है। वहीं इस रिचार्ज प्लान में 100 एसएमएस फ्री दिए जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
एयरटेल का 148 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। हालांकि इस प्रीपेड प्लान में 3जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। इस प्लान के साथ 100 एसएमएस फ्री में किए जा सकते हैं। वहीं इस प्लान के साथ एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
एयरटेल का 597 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल अपने 597 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कई सुविधाएं दे रहा है। इस रिचार्ज प्लान में जहां 168 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, वहीं 28 दिनों के लिए डेटा दिया जाता है। ग्राहक को 28 दिनों के लिए 6 जीबी डेटा दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 300 एसएमएस फ्री में भेजने की सविधा भी मिलती है। वहीं इस प्लान में नए 4जी फोन के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक भी लिया जा सकता है। इसके अलावा एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा 1 साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी का सपोर्ट का मिलने का है।
एयरटेल का 998 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान
एयरटेल अपने 998 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कई फायदे देता है। एक तो इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इन 336 दिनों में ग्राहक को 12जीबी डेटा मिलता है। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोज 100 मैसेज की फ्री सुविधा मिलती है। हालांकि कॉलिंग और मैसेजिंग की वैधता केवल 28 दिनों के लिए ही है। इस प्लान में एयरटेल म्यूजिक और एयरटेल प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वहीं 1 साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी का सपोर्ट भी दिया जाता है। इसके अलावा अगर नए मोबाइल फोन के साथ इस रिचार्ज प्लान को लिया जाता है तो 2,000 रुपये का कैशबैक का फायदा भी दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications