नई दिल्ली। एयरटेल ने अपने इंटरनेट टीवी के रेट में भारी कटौती कर दी है। इससे पहले एयरटेल एचडी और एसडी सेट टॉप बॉक्स की कीमत भी घटा चुका है। एयरटेल ने इंटरनेट सर्विस की कीमत में 1,230 रुपये की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद अब एयरटेल टीवी 2,269 रुपये मिलेगा। एयरटेल इंटरनेट टीवी लेने वालों को अब साथ में एक ऑफर का फायदा और मिलेगा। इस ऑफर के तहत एयरटेल इंटरनेट टीवी के साथ ग्राहक को गूगल होम मिनी स्पीकर महज 2,499 रुपये में खरीदने का मौका दिया जाएगा। गूगल होम मिनी स्पीकर की बाजार में इस वक्त कीमत 3,999 रुपये है। इसका फायदा एयरटेल की ऑफिशल वेबसाइट लिया जा सकता है।

इंटरनेट टीवी सेट टॉप बॉक्स पर घटाए रेट
एयरटेल ने केवल इंटरनेट टीवी सेट टॉप बॉक्स के लिए ही रेट में कटौती की है। डीटीएच सेट टॉप बॉक्स पर यह ऑफर नहीं दिया जा रहा है। सामान्य डीटीएच सेट टॉप बॉक्स एयरटेल से आपको तय रेट पर ही लेना होगा।
ये हैं एयरटेल डिजिटल टीवी के प्लान
एयरटेल डिजिटल टीवी सेवा काफी चर्चित है। एयरटेल डिजिटल टीवी का माय स्पोर्ट्स एचडी पैक काफी अच्छा प्लान माना जाता है। इस प्लान के लिए ग्राहक से हर महीने 493 रुपये चार्ज किया जाता है। इस प्लान के तहत ग्राहक को 359 चैनल देखने के लिए मिलते हैं। इनमें से 46 एचडी चैनल्स, 76 फेमस चैनल्स और बाकी एसडी चैनल होते हैं। फेमस चैनल में से 12 हिंदी न्यूज चैनल, 10 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल के अलावा 9 हिन्दी चैनल देखने को मिलते हैं।
डीटीएच मार्केट में घमासान जारी
डीटीएच मार्केट में रेट वॉर चल रहा है। कोई सेट टॉप बाक्स पर रेट घटा रहा है, तो कोई अपनी सेवा सस्ती कर रहा है। उधर रिलायंस जियो ने भी घरों में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड के साथ टीवी देखने का तरीका बदलने जा रहा है। इससे भी डीटीएच बाजार में रेट वॉर और तगड़ा होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : TV देखना सस्ता कर देंगे ऑल-इन-वन प्लान, जानें फायदे और रेट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications