नई दिल्ली। सोना खरीदने में भारतीयों का मुकाबला नहीं है। अगर पैसे नहीं हैं, तो उधार लेकर भी भारतीय गोल्ड खरीद लेते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह सामने आया है। यह सर्वे भारत के लोगों की लोन लेने की आदतों को जानने के लिए किया गया था। इसमें कई रोचक जानकारी सामने आई है। लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी कर्ज ले रहे हैं। सर्वे के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में लोगों में उपभोक्तावाद और कंज्यूमर कल्चर बढ़ा है।

लोन देने वालों ने भी बदती रणनीति
देश में बैंक और खास करके लोन देने वाली वित्तीय कंपनियों ने किसी भी चीज की खरीदारी के लिए लोन देने का कल्चर शुरू किया है। इसका अब असर दिख रहा है। लोग छोटी मोटी वस्तु को खरीदने के लिए भी लोन ले रहे हैं। अब देश के लगभग आधे लोगों को लाइफस्टाइल सुधारने के या कंज्यूमर गुड्स लेने के लिए लोन लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
होम क्रेडिट इंडिया ने कराया है यह सर्वे
वित्तीय क्षेत्र की कंपनी होम क्रेडिट इंडिया के एक सर्वे के अनुसार देश में आधे लोग मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज जैसी वस्तुओं को खरीदने के लिए अब लोन ले रहे हैं। यह सर्वे लोगों की बचत और खर्च की आदल के साथ उधार लेने की आदत के बारे में जानकारी करना था। यह सर्वे देश के 12 शहरों में 2,571 लोगों से किया गया। इनमें से 33 फीसदी का मानना था कि वह अपनी लाइफस्टाइल सुधारने के लिए कंज्यूमर गुड्स खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं। 34 फीसदी का कहना था कि वह लोन के बारे में जानकारी अपने दोस्तों से लेते हैं। इसके अलावा 31.8 फीसदी लोगों ने कहा कि वह इसके लिए अपने परिवार से सलाह लेते हैं। वहीं 25.4 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अपने सहयोगियों से लोन को लेकर राय लेते हैं।
10 फीसदी से ज्यादा लोन गोल्ड खरीदने के लिए लिया गया
होम क्रेडिट इंडिया के सर्वे के अनुसार करीब 23.3 फीसदी भारतीय टू-व्हीलर्स खरीदने के लिए लोन लेते हैं। वहीं 20.3 फीसदी लोग निजी जरूरतों के लिए लोन लेते हैं। कार खरीदने के लिए 12.5 फीसदी लोग लोन लेते हैं। घर खरीदने के लिए 12 फीसदी लोग लोन लेते हैं। वहीं गोल्ड खरीदने के लिए 10.5 फीसदी लोग कर्ज लेते हैं।
सबसे कम है कृषि लोन
इसके अलावा एग्रीकल्चर लोन 0.7 फीसदी किसान ही लेते हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की ईएमआई भरने के लिए 1.1 फीसदी लोग कर्ज लेते हैं। इसके अलावा ट्रैवल लोन 1.5 फीसदी और मेडिकल लोन 3.7 फीसदी लोगों ने ही लिया।
यह भी पढ़ें : गोल्ड म्यूचुअल फंड खरीदने वालों पर बरसा पैसा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications