नई दिल्ली। हैदराबाद एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर। अगर इस आधुनिक और हाइटेक के साथ टूरिस्ट फ्रेंडली शहर घुमने का आपका मन है, तो आईआरसीटीस मौका दे रहा है। अक्टूबर के अंत में यह टूर शुरू होगा और नवंबर के शुरुआत में खत्म होगा। यह सीजन पर्यटन के लिहाज अच्छा माना जाता है। इस दौरान हैदराबाद में गुलाबी मौसम रहता है, जिससे घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। इस टूर पैकेज की बुकिग शुरू हो गई है। सीटे सीमित होने के चलते पहले बुकिंग वालों को ही मौका मिल पाएगा। हैदराबाद का टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।
आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज का नाम 'हैदराबाद विद रामोजी फिल्म सिटी' रखा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज की बुकिंग कराई जा सकती है। इस पैकेज में हैदराबाद के अलावा रामोजी फिल्म सिटी देखने का मौका मिलेगा। यह दक्षिण भारत में फिल्म निर्माण का सबसे बड़ा केन्द्र है।

हैदराबाद टूर पैकेज का रेट
आईआरसीटीसी के हैदराबाद टूर पैकेज के तहत 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा। जहां तक खर्च की बात है तो इस टूर पैकेज के लिए सिंगल सिटिंग में 23,390 रुपये खर्च करने होंगे। अगर डबल शेयरिंग कर सकते हैं तो प्रति व्यक्ति 16,470 रुपये का खर्च आएगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में यह खर्च घटकर प्रति व्यक्ति 14,650 रुपये ही रह जाएगा।
कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत
आईआरसीटीसी के इस टूर की शुरुआत अहमदाबाद से होगी। ट्रेन में कंफर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यह टूर 29 अक्टूबर 2019 से शुरू होगा और 3 नबंबर 2019 को खत्म होगा। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी यात्रियों को ब्रेकफास्ट और रात का खाना उपलब्ध कराएगी।
कहां-कहां घुमाया जाएगा
हैदराबाद में पर्यटन के दौरान के कुतुब शाही मकबरा, गोलकोंडा फोर्ट, रामोजी फिल्म सिटी, बिरला मंदिर, सालारजंग म्यूजियम के अलावा चौमुहल्ला पैलेस घूमेंगे।
यह भी पढ़ें : दूसरे के नाम ट्रांसफर हो सकता है कंफर्म Train Ticket, ये है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications