पीएफ अकाउंट को भी आधार से लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। ईपीएफ खाते को आधार से लिंक कराना आसानी भी है।
नई दिल्ली: पीएफ अकाउंट को भी आधार से लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। ईपीएफ खाते को आधार से लिंक कराना आसानी भी है। आपको बता दें कि कर्मचारियों के सुविधा के लिए ईपीएओ ने इस संबंध में कई कदम उठाए है। ईपीएफओ के एकीकृत पोर्टल के अनुसार, यदि आप अपने ईपीएफ के लिए ऑनलाइन दावा क्लेम करना चाहते हैं, तो आपको अपने यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को आधार के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ना होगा। यूएएन नंबर वह होता है, जिसके माध्यम से कई सारी मेंबर आईडी एक साथ होती है। जी हां यदि आप कंपनी भी छोड़ते है तो आपका मेंबर आईडी बदल जाता है लेकिन यूएएन वही रहता है। जानकारी दें कि यूएएन नंबर के जरिये आप अब तक के अपने पीएफ अकाउंट में जमा पैसे को चेक कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपने यूएएन को आधार से लिंक कर देते हैं तो आपके सभी ईपीएफ अकाउंट भी आधार से लिंक हो जाएंगे। इन विभिन्न तरीकों से आप अपने यूएएन को आधार से लिंक करें
ईपीएफ पोर्टल के जरिये
- सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ की सहायता से ईपीएफ के एकीकृत पोर्टल पर जाएं। उसके बाद आप मैंनेज टैब में जाकर केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आधार विकल्प को चुनें और आधार नंबर तथा नाम डालें।
- उसके बाद अब सेब बटन पर क्लिक करें। इसके बाद यह पेंडिंग केवाईसी के तहत दिखाएगा। इसे आपके नियोक्ता के पास एप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। एब बार एप्रूव हो जाने के बाद यह एप्रूव्ड केवाईसी के नीचे दिखेगा।
उमंग एप्प के जरिये
- आप उमंग एप्प के माध्यम से कोई भी आसानी से अपने यूएएन को आधार से लिंक कर सकते हैं। उमंग एप से पहले यूजर को रजिस्टर करना होगा। अब ऑल सर्विसेज टैब में जाकर ईपीएफओ को चुनें।
- इसके तहत ईकेवाईसी सर्विस को चुनें और फिर आधार सीडिंग विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप अपना यूएएन नंबर यहां दर्ज करें और गेट ओटीपी को चुनें।
- ऐसा करने से ईपीएफओ अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना आधार डिटेल दर्ज करना है।
- इसके बाद फिर से आधार नंबर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। बता दें कि जब दोबारा ओटीपी वेरिफिकेशन के आयेगा उसके बाद आपका आधार यूएएन से लिंक जाएगा।
ईपीएफओ के ईकेवाईसी पोर्टल पर ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिये
- सबसे पहले //iwu.epfindia.gov.in/eKYC/ पर जाएं।
- यहां For EPFO members के तहत Link UAN Aadhaar पर क्लिक करें। इस तरह आप अपना यूएएन डालें।
- इसके बाद यूएएन पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आधार डिटेल डालें। अब आधार वेरिफिकेशन तरीका (मोबाइल/ईमेल ओटीपी) को चुनें।
- एक बार फिर से आपके आधार नंबर से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी डालने के बाद यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी का सामान्य हो जाता है तो आधार से यूएएन लिंक हो जाएगा।
ईपीएफओ के ई-केवाईसी पोर्टल पर बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स के जरिये
- इस माध्यम से यूएएन को आधार से लिंक करने के लिए आपके पास एक रजिस्टर्ड बायोमेट्रिक डिवाईस होना चाहिए ताकि आधार का वेरिफिकेशन हो जाए।
- इसके लिए सबसे पहले //iwu.epfindia.gov.in/eKYC/ जाएं। अब For EPFO members के तहत Link UAN Aadhaar पर क्लिक करें।
- इस तरह आप अपना यूएएन दर्ज करें। आपके यूएएन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अपना आधार डिटेल डालें।
- अब आधार वेरिफिकेशन तरीका (बायोमेट्रिक्स) चुनें।
- वेरिफिकेशन के बाद आपका यूएएन आधार से लिंक हो जाएगा।
इन बातों का ध्यान में रखना अनिवार्य
- इस बात से आपको सबसे पहले अवगत करा दें कि यदि आप अपने यूएएन को आधार से लिंक करने जा रहे हैं तो यह जान लें कि आपका यूएएन एक्टिव होना चाहिए। अपने यूएएन को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ जाएं। अब Activate UAN पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- इस नए पेज पर यूएएन, मेंबर आईडी, आधार, पैन, सहित अन्य जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर इत्यादि भरें।
- अब कैप्चा कोड डालने के बाद Get Authorization Pin पर क्लिक करें। एक ओटीपी या पिन आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। आपको अपना मोबाइल चेक करने और ओटीपी पिन डालने को कहा जाएगा। ऐसा करने के बाद Validate OTP and Activate UAN पर क्लिक करें।
- एक बार जब आपका यूएएन एक्टिव हो जाएगा, पासवर्ड आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications