1 सितंबर 2019 से कई सारे नियमों में बदलाव होने वाले हैं। जिसके बारे में आपको भी पता रहना चाहिए।
1 सितंबर 2019 से कई सारे नियमों में बदलाव होने वाले हैं जिसके बारे में आपको भी पता रहना चाहिए। 1 सितंबर से जहां घर खरीदना सस्ता हो जाएगा तो वहीं दूसरी ओर लापरवाही से वाहन चालाने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नियमों में बदलाव हो रहा है।

ट्रैफिक नियमों में बदलाव
1 सितंबर 2019 से ट्रैफिक नियम बदल जाएगा, अब आपने अगर सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ा है तो आपको ज्यादा जुर्माना देना पड़ेगा। 1 सितंबर से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के 63 उपबंध लागू होने वाले हैं।
टैक्स मामलों में बदलाव
वित्त मंत्रालय के अनुसार, सेवा टैक्स और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के पुराने विरासती मामलों (माफी योजना) को कम करने के लिए विवाद निपटान और माफी योजना एक सितंबर से चार महीने के लिए अमल में आ जाएगी। इस स्कीम में बकाया टैक्स चुकाया जा सकेगा और टैक्स चुकाने पर कानूनी कार्रवाई भी नहीं होगी। टैक्स चुकाने के बाद ब्याज, पेनाल्टी से छूट भी मिलेगी।
व्हीकल इंश्योरेंस का नियम
साधारण बीमा कंपनियां अब वाहनों को भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं, तोडफ़ोड़ और दंगे जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान के लिए अलग से बीमा कवर उपलब्ध कराएंगी। बीमा नियामक इरडा ने साधारण बीमा कंपनियों को एक सितंबर से नई और पुरानी कारों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग से इस प्रकार का बीमा उपलब्ध कराने को कहा है।
एसबीआई के नियम में बदलाव
1 सितंबर से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए होम लोन लेकर घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। दरअसल, SBI का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) ने होम लोन इंडस्ट्री का पैटर्न ही चेंज कर दिया है। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। 1 सितंबर से होम लोन पर ब्याज दर 8.05 प्रतिशत होगी।
तंबाकू उत्पादों का नियम
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने तंबाकू उत्पादों पर चेतावनी के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इसके लिए सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादन (पैकजिंग व लेबलिंग) नियम, 2008 में बदलाव किए गए हैं। नए नियम 1 सितंबर, 2019 से लागू होंगे। साथ ही तम्बाकू उत्पादों के पैकेट पर टोल-फ्री नंबर 1800-11-2356 लिखा जाएगा, जिससे तंबाकू उत्पादों और सिगरेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को नशे की लत छोड़ने के मुफ्त उपाय दिए जाएंगे और उनका मार्गदर्शन किया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर नया नियम
1 सितंबर से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाना और बहुत आसान हो जाएगा। अधिकतम 15 दिनों में बैंक को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना होगा। केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड 15 दिन में जारी करने का निर्देश दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications