जब कभी किराए का घर या प्रॉपर्टी खरीदने की बात आती है तो अधिकांश लोग रियल एस्टेट एजेंट पर निर्भर रहते है लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि ये काम आप खुद ऑनलाइन घर बैठे भी कर सकते हैं।
क्या आपको किराए का घर या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी है? जब कभी किराए का घर या प्रॉपर्टी खरीदने की बात आती है तो अधिकांश लोग रियल एस्टेट एजेंट पर निर्भर रहते है लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि ये काम आप खुद ऑनलाइन घर बैठे भी कर सकते हैं। इसमें कई सारी ऐसी डील होती हैं , जिससे जुड़ी जानकारियां आप एक क्लिक में जुटा सकते है।
हम बात कर रहे है रियल एस्टेट वेबसाइट्स की, वैसे तो हर वेबसाइट में अलग-अलग फीचर्स होते हैं लेकिन ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी पसंद और प्राथमिकता के अनुसार किसे चुनते हैं।
आपको कुछ यूनिक रियल एस्टेट वेबसाइट के यूनिक सेलिंग प्वॉइंट्स से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं। जिसमें वेबसाइट की रैंक और लिंक के साथ विभिन्न साइट्स की लिस्ट भी हैं। ताकि आप सीधे अपनी पसंदीदा रियल एस्टेट साइट पर जाकर अपने लिए उपयोगी जानकारियां जुटा सकें।
99 एकड़ (99acres)
रियल एस्टेट वेब पोर्टल की टॉप 10 की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है 99 एकड़। यह प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए प्रमुख वेबसाइट है। ये भारत की नंबर वन रियल एस्टेट वेब पोर्टल होने का दावा करती है, इसलिए हमने इसे अपनी सूची में पहला स्थान दिया है।
99 एकड़ की यूएसपी रिसेल है यानि पुर्नविक्रय है। अगर आप अपने अपार्टमेंट, विला या कमर्शियल प्रॉपर्टी को रिसेल करना चाहते हैं, तो यह साइट आपको लोकेशन, प्रोजेक्टस या सोसाइटियों की विस्तृत श्रृंखला और उससे जुड़ी प्रमुख जानकारियां दे सकती है। इस वेबसाइट का वास्तविक पता है https://www.99acres.com जो कि 99acres की ऑफिसियल वेबसाइट है।
इनका डेटाबेस अन्य वेबसाइट की तुलना में काफी वास्तविक है। जिसमें खरीदने और बेचने जैसे फीचर्स काफी अच्छे है।
मैजिक ब्रिक्स (MagicBricks)
इस तरह अगर मैजिकब्रिक्स https://www.magicbricks.com के यूएसपी की बात करें तो ये वेबसाइट खासतौर पर खरीदने और रेंट के लिए डिजाइन की गई है। इसका बाइंड सर्च इंजन पसंद आने लायक है क्यूंकि इसका रिजल्ट काफी संतोषजनक है। रेंट यानि किराए के लिए भी इसका डेटाबेस अच्छा है।
हालांकि अगर आप अपने घर को रिसेल करना चाहते हैं तो इसके लिए ये सही ऑप्शन नहीं है इसके लिए कोई दूसरी वेबसाइट देखें।
मैजिक ब्रिक्स की एक और चीज पसंद आती है वो है इसकी तस्वीरें और डिटेल रिसर्च , जो कि ये प्रॉपर्टी खरीदने से पहले ऑफर करते हैं।
कॉमन फ्लोर (CommonFloor)
अगला नंबर आता है कॉमन फ्लोर https://www.commonfloor.com का जो कि है तो एक नई वेबसाइट लेकिन इसने बहुत कम समय में अच्छा नाम कमाया है। इसकी यूएसपी मुंबई, नई दिल्ली, बैंगलोर जैसे प्रमुख बड़े शहरों में खरीद और ब्रिकी का है।
इसलिए अगर आप थ्री टायर सिटी जैसे कि भोपाल या लखनऊ जैसे शहरों में रहते हैं तो इस वेबसाइट के जरिए अपनी मंजिल पाना आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। खैर, ये साइट काफी सामान्य है जिसमें कुछ स्पेशल नहीं है।
इंडिया प्रॉपर्टी (IndiaProperty)
हमारी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है इंडिया प्रॉपर्टी https://www.indiaproperty.com। अगर आप किसी निश्चित प्रॉपर्टी जिसे कि आप खरीदना चाहते हैं के बारे में जानकारी पाना चाहते है तो ये साइट आपके काम की है। इस वेबसाइट की यूएसपी है इसकी डिटेल जो ये प्रदान करता है। इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी विशेष शहर के बारे में प्रमुख जानकारियां पा सकते हैं।
हाउसिंग
हमारी लिस्ट में अगला नंबर आता है हाउसिंग https://housing.com/in/buy का। कॉमन फ्लोर, इंडिया प्रॉपर्टी और हाउसिंग ये सभी एक जैसे वेब पोर्टल हैं। इस वेबसाइट की सबसे अच्छी बात है इसके डेटाबेस की सटीकता। इस डेटा की क्वालिटी के कारण ही इस वेबसाइट पर प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की सक्सेस रेट बढ़िया है।
हाउसिंग डॉट काम के अनुसार उनकी वेरिफाइड लिस्टिंग 1 मिलियन से अधिक है। इसके अलावा अगर आप इंडिया के बाहर से भी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते है तो इस वेब पोर्टल की काफी अच्छी साख है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications