बेहतर भविष्य के लिए हर कोई अच्छी रकम सेविंग के रूप में विभिन्न स्कीम में निवेश करते हैं। ज्यादा तर फिक्स्ड डिपोजिट या टर्म डिपोजिट में निवेश को काफी सुरक्षित समझा जाता है।
नई दिल्ली: बेहतर भविष्य के लिए हर कोई अच्छी रकम सेविंग के रूप में विभिन्न स्कीम में निवेश करते हैं। ज्यादा तर फिक्स्ड डिपोजिट या टर्म डिपोजिट में निवेश को काफी सुरक्षित समझा जाता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि एफडी को लेकर कुछ चीजों को समझने की जरूरत है। जैसा कि रिजर्व बैंक द्वारा इस वर्ष अब तक रेपो रेट में 1.10 फीसद की कटौती के बाद अधिकतर बैंकों ने अपने टर्म डिपोजिट पर ब्याज दर में 0.50 फीसद की कमी कर दी है। फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दर में संशोधन के बाद अब अधिकतर बैंक एक साल की जमा पर 7.70 फीसद का ब्याज दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जानकारी दें कि निजी क्षेत्र के आइडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक कुछ अवधि के एफडी पर अब भी आठ फीसद की दर से ब्याज दे रहे हैं।

एफडी पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक इतने दर से ब्याज देता
आपको बता दें कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सात दिन से एक माह 15 दिन की अवधि की जमा पर 5.5 फीसद की दर से ब्याज देता है। एक माह 16 दिन से लेकर तीन माह तक की अवधि की जमा पर बैंक 6.75 फीसद की दर से ब्याज देता है। बैंक तीन से छह माह तक की अवधि की जमा पर 6.90 फीसद की दर से इंटरेस्ट देता है। अन्य बैंकों के एफडी पर इंटरेस्ट रेट से तुलना की जाए तो यह काफी अधिक है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 0.50 फीसद अधिक दर से ब्याज
वहीं बैंक छह माह से 12 माह तक की अवधि पर 7.01 फीसद का ब्याज देता है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 12 से 15 माह की अवधि की जमा पर 7.77 फीसद का ब्याज देता है। ब्याज की ये दरें दो करोड़ तक की जमा पर घरेलू, एनआरई/एनआरओ रिटेल ग्राहकों के लिए है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसद अधिक दर से ब्याज मिलेगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 15 महीने से 18 महीने की जमा पर 8.1 फीसद और 24 से 36 माह की जमा राशि पर आठ फीसद का ब्याज की पेशकश कर रहा है। जबकि पांच साल तक की अलग-अलग अवधि की जमा राशि पर आम लोगों को 7.77 फीसद तक की दर से ब्याज मिल रहा है। पांच साल से अधिक अवधि की टैक्स सेविंग स्कीम पर बैंक 7.3 फीसद का ब्याज दे रहा है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एक साल से दो साल की अवधि के लिए दो करोड़ रुपये तक की एफडी पर आम लोगों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक इस अवधि की एफडी पर 8 फीसद की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है जो किसी भी अन्य बैंक के मुकाबले काफी ज्यादा है।
जानें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ब्याज दरः
1 साल- 8.00%
1 साल 1 दिन -2 साल- 8.00%
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications