आज आईआरसीटीसी का आईपीओ खुल गया है यहां पर आपको इसमें निवेश करने का तरीका बताएंगे।
फेस्टिव सीजन में भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के निवेशकों के लिए अच्छा मौका है। मूल रूप से आईआरसीटीसी का करोड़ों का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 30 सितंबर यानी आज खुल गया है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। आईआरसीटीसी की आईपीओ के माध्यम से 635.04-645.12 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। सरकार आईपीओ में बिक्री की पेशकश के जरिये 10 रुपये मूल्य के 2 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी।

आपको बता दें कि इस साल प्राइमरी मार्केट का रिस्पांस बेहतर रहा है। वहीं, ब्रोकरेज हाउस भी कंपनी की वित्तीय स्थिति और आगे बिजनेस के बेहतर मौके को देखते हुए आईपीओ में निवेश की सलाह दे रहे हैं। अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो ये बातें जानना जरूरी है।
आईआरसीटीसी के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 315-320 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 30 सिंतबर को खुल गया है, जो 3 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। IRCTC रेलवे को कैटरिंग निर्देश, ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराने की सुविधा और देश के स्टेशनों और ट्रेनों में पेयजल उपलब्ध कराती है।
तो वहीं यदि फाइनेंशियल की बात करें तो वित्त वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कंपनी का रेवेन्यू 1,535.38 करोड़, 1,470.46 करोड़ और 1,867.88 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान आपरेटिंग प्रॉफिट 312.54 करोड़, 273.1 करोड़ और 372.17 करोड़ रुपये रहा है। जबकि आपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 20 प्रतिशत, 19 प्रतिशत और 20 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 229.08 करोड़, 220.61 करोड़ और 272.59 करोड़ रुपये रहा है।
इस पर ब्रोकरेज हाउस एंजेल ब्रोकिंग का कहना है कि हाल ही में सरकार द्वारा टैक्स भाकर 25.2 प्रतिशत किए जाने और ऑफलाइन टिकटिंग के लिए सेवा शुल्क से राजस्व में बढ़ोत्तरी से कंपनी के मुनाफे में काफी सुधार होगा। कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है कि बहुत बड़े पैमाने पर ग्राहकों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों को मजबूती देने के लिए, जिस पर अभी सवाल उठते हैं।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सर्विस चार्ज बढ़ने के साथ ही कैटरिंग और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बिजनेस से ट्रेडिंग बढ़ने से वित्त वर्ष 2015-21 के बीच कंपनी की कमाई में वृद्धि होगी। ऐसे में निवेशक इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications