एनपीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के लेन-देन पर एमडीआर को संशोधित कर 0.60 प्रतिशत कर दिया गया है।
भारत के रूपे डेबिट कार्ड का बड़े स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। तो यदि आप भी डेबिट कार्ड जरिए शॉपिंग करते हैं तो आपके के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने RuPay डेबिट कार्ड से लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को कम कर दिया है। NPCI के इस फैसले से कारोबारियों और ग्राहकों को राहत मिलेगी।
एमडीआर चार्ज में की गई है कटौती
एनपीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के लेन-देन पर एमडीआर को संशोधित कर 0.60 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 150 रुपये लिया जाएगा। वर्तमान में 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.90 प्रतिशत का एमडीआर लिया जाता है। इस हिसाब से 0.30 प्रतिशत की कटौती हुई है।
मर्चेंट लेन-देन पर भी नई दर लागू
इसके अलावा भारत क्यूआर कोड आधारित मर्चेंट लेन-देन पर भी नई दर लागू होगी। भारत क्यूआर यानी कार्ड आधारित क्यूआर लेनदेन पर एमडीआर को कम कर 0.50 प्रतिशत कर दिया गया है और अधिकतम एमडीआर 150 रुपये प्रति एमडीआर होगा। यह नई छूट सभी तरह के पाइंट आफ सेल (पीओ) पर लागू होगी। नया पास 20 अक्टूबर 2019 से प्रभावी होगा।
एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप असबे ने कहा कि एमडीआर दर कम करने और अधिकतम सीमा को कम करने से अब कारोबारी डेबिट कार्ड से लेनदेन करने को बढ़ावा मिलेगा। अब तक उच्च दर के कारण वह इसके जरिये लेनदेन से कतराते रहे हैं।
जानें एमडीआर के बारे में
MDR वह फीस होती है, जो दुकानदार डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर लेता है। दुकानदार की ओर से की गई वसूली की रकम का बड़ा हिस्सा क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारी करने वाले बैंक को मिलता है। इसके अलावा प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीएसओ) मशीन जारी करने वाले बैंक और पेमेंट कंपनी को भी यह पैसा जाता है।
इसमें दुकानदार को कोई भी फायदा नहीं होता है। यहां बता दें कि जितना ज्यादा एमडीआर चार्ज लगता है, दुकानदार अपने ग्राहक से उतना ही अधिक पैसा वसूलते हैं। यह पैसा खरीदारी के बिल के विभिन्न प्रकार होता है।
हाल ही में नेपाल में पीएम मोदी ने लॉन्च किया था रूपे कार्ड
आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूपे कार्ड लॉन्च किया था। यूएई पश्चिम एशिया का सबसे पहला देश है जहां इस कार्ड की लॉन्चिंग हुई है। इससे पहले भूटान में भी पीएम मोदी ने RuPay कार्ड को पेश किया था। भूटान के अलावा सिंगापुर में भी यह कार्ड लॉन्च हो चुका है। यहां बता दें कि RuPay कार्ड अपनी तरह का पहला भारतीय घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान नेटवर्क है। यह कार्ड एटीएम, पीएसओ उपकरणों के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी काम करता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications