नई दिल्ली। जब से रिलायंस जियो ने आकर्षक प्रीपेड रिचार्ज प्लान बाजार में आए हैं, दूसरी कंपनियां भी वैसा ही करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन ने भी आकर्षक प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किया है। यह प्लान 59 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज ऑफर है। इस ऑफर के तहत वोडाफोन रोज 1जीबी डाटा दे रही है यानी 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ 7जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं रिलायंस जियो 52 रुपये में 1.05जीबी डाटा दे रही है। इस डाटा की वैलेडिटी प्लान के अनुसार होती है।

और छोटे प्लान भी हैं
वोडाफोन के पास और भी छोटे रिचार्ज प्लान हैं। यह 16 रुपय का है जिसमें 1 दिन के लिए 1जीबी डाटा दिया जाता है।
वोडाफोन ने मिनिमम रिचार्ज सस्ता किया
वोडाफोन ने अपने मिनिमम रिचार्ज में बदलाव कर दिया है। इस प्लान में टॉकटाइम की सुविधा नहीं देने के अलावा वैलिडिटी को भी बढ़ा दिया है। अब वोडाफोन 20 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर पूरा टॉक टाइम देने के अलावा 28 दिनों की वैलिडिटी भी उपलब्ध करा रही है।
चुनिंदा सर्किल में जारी हुआ है प्लान
वोडाफोन के 20 रुपये के प्रीपेड टॉक टाइम प्लान में किए गए बदलाव करने के बाद टॉकटाइम खत्म होने के बाद 28 दिनों तक इनकमिंग की सुविधा लोगों को मिलेगी। यह प्लान कंपनी ने चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध कराया है। वोडाफोन के अगर अन्य रिचार्ज प्लान्स की बात करें तो उनमें 35 रुपये, 65 रुपये, 95 रुपये, 145 रुपये और 245 रुपये के आते हैं। इसके अलावा वोडाफोन ऑलराउंडर ऑफर दे रहा है। इनमें डाटा और टॉकटाइम के साथ वैलिडिटी बढ़ाने की भी सुविधा मिलती है। बीते साल वोडा फोन, एयरटेल ने 20 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये के प्लान बंद कर दिए थे। बाद में वोडाफोन ने 50 रुपये और 100 रुपये के रिचार्ज प्लान फिर से शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : मोबाइल : एक बार रिचार्ज कराएं, साल भर की छुट्टी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications