नयी दिल्ली। पिछली कुछ तिमाहियों में बैंक डिपॉडिट की ब्याज दरों में भारी भरकम गिरावट आई है। निवेश के लिहाज से देखें तो छोटी बचत योजनाओं पर भी सरकार की तरफ से ब्याज दरें घटाई गई हैं। जहां तक बैंक डिपॉजिट का सवाल है तो इस समय आपको अधिकतम सालाना लगभग 5.75 से 6 प्रतिशत की ब्याज दर ही मिल रही है। इस गिरावट को देखते हुए आपके लिए कुछ दूसरे ऑप्शन पर गौर करने का समय आ गया है। अगर आपके पास इस समय अतिरिक्त लिक्विडिटी यानी पैसा है तो उसे बजाय बैंक में ऐसे ही रखने के एफडी कराना बेहतर ऑप्शन होगा। यहां हमने कुछ उच्च गुणवत्ता वाले एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) विकल्पों को चुना है, जिनमें आपको ज्यादा रिटर्न भी मिलेगा और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी रहेगा। खास बात ये है कि इन सभी को देश में मौजूद प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने अच्छी रेटिंग दी है। आइये जानते हैं इन तीन बेस्ट एफडी ऑप्शन के बारे में।
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट
बजाज फाइनेंस की एफडी 36 महीने से 47 महीने की जमा पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करती है। वहीं 48 से 60 महीने की जमा पर ब्याज दर सालाना 7.60 प्रतिशत है। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं तो आप 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर के हकदार होंगे। तो इस लिहाज से वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर सालाना 7.85 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिल सकती है। बजाज फाइनेंस डिपॉजिट को क्रिसिल ने एएए रेटिंग है। बता दें कि सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान का भी एक ऑप्शन है, जिसके तहत आप हर महीने 5000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। यह बैंक के आवर्ती जमा (Recurring Deposits) की तरह ही काम करता है।
महिंद्रा फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट्स
महिंद्रा फाइनेंस में एफडी कराना बेहतर ऑप्शन है, जहां अच्छी ब्याज दर के साथ पैसा सुरक्षित भी रहेगा। 40 महीने की जमा पर उन निवेशकों को 7.80 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी जो ऑनलाइन मोड के माध्यम से निवेश करना चाहते हैं। ऑनलाइन निवेश करने वाले लोगों के लिए 33 महीने की जमा राशि पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा, मगर ऑनलाइन निवेश करने वालों को इसमें 8.25 फीसदी ब्याज दर दी जाएगी। यहां भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर की पेशकश की जाती है। आपके पास ब्याज के आवधिक भुगतान का भी विकल्प होगा, जिसके तहत आप वार्षिक, त्रैमासिक ब्याज भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। महिंद्रा फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षा और रिटर्न के लिए अच्छा ऑप्शन है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें बजाज फाइनेंस और महिंद्रा फाइनेंस की तुलना में थोड़ी कम हैं। यहां 3 वर्ष की जमा पर सालाना 7.10 प्रतिशत ब्याज दर मिलती है। यानी तीन साल की अवधि के बाद 10,000 रुपये की जमा राशि 12285 रुपये हो जाएगी। इस कंपनी की मालिक एलआईसी है, जो सुरक्षा की गारंटी है। आप संचयी (Cumulative) जमा विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसके तहत हर तिमाही या हर महीने आपको ब्याज का भुगतान किया जाएगा। ध्यान रहे कि मासिक आय विकल्प के तहत न्यूनतम आवश्यक जमा राशि 2,00,000 रुपये है। दूसरी तरफ वार्षिक विकल्प के लिए आवश्यक न्यूनतम जमा राशि 20,000 रु है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications