नई दिल्ली, 02 मार्च। बहुत से लोग म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें न्यूनतम निवेश राशि वाली एसआईपी नहीं मिलती। यहां तक कि उन्हें वह योजना भी नहीं मिलती जो उनकी जोखिम क्षमता और एक बार मोटी राशि निवेश करने के लिहाज से बेहतर हो। ऐसी योजनाएं जिनकी न्यूनतम एसआईपी राशि 100 रुपये से शुरू हो रही हो, वो निवेशकों को निवेश म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करने में मदद कर सकती है और बचत खाते की ब्याज दरों से बेहतर रिटर्न भी दिला सकती है। इसलिए हमने यहां 3 ऐसे लार्ज कैप म्यूचुअल फंड की जानकारी देंगे, जिनमें आप न्यूनतम 100 रुपये की एसआईपी से निवेश शुरू कर सकते हैं। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड होने चलते इन फंड्स में जोखिम भी कम है। साथ इन फंड्स ने रिटर्न भी बढ़िया है।
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
इस फंड को यूटीआई म्यूचुअल फंड ने 01 जनवरी 2013 को लॉन्च किया था। 31 जनवरी 2022 तक फंड की डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ में 9,659 करोड़ रुपये की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) है। यह अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज का ओपन-एंडेड फंड है। 25 फरवरी 2022 तक इसकी एनएवी 197.81 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.13% है, जो इसकी कैटेगरी के एवरेज एक्सपेंस रेशियो से कम है। मगर ध्यान रहे कि फंड अत्यधिक जोखिम भरा है। हालांकि इसने अपने जैसे फंड्स के मुकाबले रिटर्न के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है।
एसआईपी रिटर्न
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 1, 2, 3 और 5 साल में क्रमश: 3.91 फीसदी, 30.16 फीसदी, 38.58 फीसदी और 52.23 फीसदी है। वहीं फंड का सालाना रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 7.26 फीसदी, 27.52 फीसदी, 22.30 फीसदी और 16.80 फीसदी रहा है।
कोटक ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
कोटक ब्लूचिप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज का ओपन-एंडेड फंड है, जिसे कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने 29 दिसंबर 1988 को लॉन्च किया था। फंड की डायरेक्ट-ग्रोथ योजना में 31 जनवरी 2021 तक 3,766 करोड़ रुपये की एयूएम है और 25 फरवरी 2022 तक एनएवी 391.06 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.83% है, जो इसकी कैटेगरी के औसत 1.22% से कम है।
कितना रहा एसआईपी रिटर्न
कोटक ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 1, 2, 3 और 5 साल में क्रमश: 2.64 फीसदी, 28.76 फीसदी, 37.33 फीसदी और 51.50 फीसदी है। वहीं फंड का सालाना रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 4.89 फीसदी, 26.30 फीसदी, 21.65 फीसदी और 16.60 फीसदी रहा है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड - डायरेक्ट-ग्रोथ ए अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज का ओपन-एंडेड फंड है। यह एक अत्यधिक मध्यम उच्च जोखिम वाला फंड है, जिसे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 23 मई 2008 को लॉन्च किया था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ प्लान में 31 जनवरी 2021 तक 3,1271.57 करोड़ रुपये की एयूएम है। इसकी एनएवी 25 फरवरी 2022 तक 68.2 रुपये थी। इसके एसआईपी रिटर्न की बात करें तो इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 1, 2, 3 और 5 साल में क्रमश: 6.17 फीसदी, 32.60 फीसदी, 39.04 फीसदी और 51.03 फीसदी है। वहीं फंड का सालाना रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 11.54 फीसदी, 29.64 फीसदी, 22.55 फीसदी और 16.47 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications