नई दिल्ली, जनवरी 8। किसी भी एसआईपी में निवेश करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि फंड मैनेजर आपके पैसे का निवेश कहां कर रहा है। एसआईपी चुनने से पहले, आप उन शेयरों को अच्छी तरह से चेक कर लें जहां फंड निवेश कर रहा है। साथ ही उसके पोर्टफोलियो और फंड की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) को भी चेक करें। फंड के साइज के संबंध में कई विकल्प हैं, जैसे लार्ज-कैप, स्मॉल-कैप, फोकस्ड फंड और फ्लेक्सी-कैप आदि। हम यहां आपको 4 बेस्ट फ्लेक्सी कैप एसआईपी और फ्लेक्सी कैप फंड के फायदों के बारे में बताएंगे।
ये हैं फायदे
फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेश का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि यह आपको अलग अलग कैप वाले इक्विटी शेयरों में निवेश का मौका मिलेगा। एक फ्लेक्सी-कैप फंड इक्विटी में लगभग 65% निवेश कर सकता है। इसलिए, फंड सभी प्रकार के शेयरों (जैसे लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप) में बिना प्रतिबंध या सीमा के निवेश कर सकते हैं। यह बात तो साफ है कि लार्ज-कैप फंड अपने स्थिर रिटर्न और स्टेबल स्टेटस के कारण अन्य फंडों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं। लेकिन स्मॉल-कैप फंड आमतौर पर लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों में बेहतर रिटर्न देते हैं। उनके पास ग्रोथ की अच्छी गुंजाइश होगी।
यूनियन फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यूनियन फ्लेक्सी कैप फंड को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड की एनएवी 37.4 रु (4 जनवरी, 2022 तक) और एसेट अंडर मैनेजमेंट 851.66 करोड़ रु है। इस फंड का रिटर्न काफी आकर्षक है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 18.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसने पिछले 2 सालों में 49.40 फीसदी, 3 सालों में 61.50 फीसदी और पिछले 5 सालों में 76.98 फीसदी रिटर्न दिया है।
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड को क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 16.95% रिटर्न दिया है। पिछले 2 साल में इसने 44.67% और 3 साल में 57.46% रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 साल में इसका रिटर्न 78.14% रहा है।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड को क्रिसिल ने 5 स्टार रेटिंग दी है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 21.51% रिटर्न दिया है और पिछले 2 साल में 63.14% रिटर्न दिया है। फंड ने पिछले 3 साल में 83.23% और 5 साल में 105.30% रिटर्न दिया है। इस फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स में इंफोसिस लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारती एयरटेल शामिल हैं। पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड की इक्विटी में 95.84 फीसदी हिस्सेदारी है।
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड को क्रिसिल ने 5 स्टार रेटिंग दी है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 17.87% रिटर्न दिया है। इसने पिछले 2 सालों में 52.54%, 3 सालों में 68.13% और पिछले 5 सालों में 90.23 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स में लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस लिमिटेड शामिल हैं। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड की इक्विटी में 97.56 फीसदी हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications