नई दिल्ली, फरवरी 22। 22 फरवरी को शुरुआत में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी रेड जोन यानी नुकसान में दिख रही हैं। सुबह वैश्विक क्रिप्टो बाजार मार्केट कैपिटल करीब 1.68 ट्रिलियन डॉलर रही, जो कल की तुलना में 5.57 प्रतिशत कम है। पिछले 24 घंटों में कुल क्रिप्टो बाजार की वॉल्यूम 100.86 बिलियन अरब डॉलर रही, जो 43.65 प्रतिशत की वृद्धि है। बिटकॉइन की कीमत फिलहाल 29.63 लाख रुपये है। इसका प्रभाव क्रिप्टो मार्केट में सबसे अधिक है। ये सबसे महंगी और मार्केट कैपिटल के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो भी है। मगर 5 ऐसी क्रिप्टो हैं, जो बिटकॉइन को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इतना ही नहीं इतना क्रिप्टो ने बीते साल भर में निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन क्रिप्टो की डिटेल।
एथेरियम
एथेरियम टॉप क्रिप्टोकरेंसियों में से एक है। इसकी मौजूदा कीमत करीब 1.90 लाख रु के आस-पास है। इसमें करीब 1 फीसदी की गिरावट है। मगर बीते एक साल में एथेरियम करीब 47.3 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। इसका ऑल टाइम 3.62 लाख रुपये रहा है। ये इस स्तर पर 10 नवम्बर 2021 को पहुंची थी। एथेरियम एक डीसेंट्रलाइज्ड ओपन-सोर्स ब्लॉकचेन सिस्टम है, जो अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी, ईथर को पेश करता है। ईटीएच कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ डीसेंट्रलाइज्ड स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है।
बायनेंस कॉइन
बायनेंस कॉइन भी बढ़िया क्रिप्टोकरेंसियों में से एक है। इसकी मौजूदा कीमत करीब 26793 रु के आस-पास है। इसमें आज करीब 0.80 फीसदी की तेजी है। मगर बीते एक साल में इस कॉइन ने करीब 38.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका ऑल टाइम 48252 रुपये रहा है। ये इस स्तर पर 12 नवम्बर 2021 को पहुंची थी। जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया, बायनेंस दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम के आधार पर विश्व स्तर पर सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है। बायनेंस का लक्ष्य क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों को विश्व स्तर पर फाइनेंशियल एक्टिविटीज में सबसे आगे लाना है।
रिपल
रिपल भी दमदार क्रिप्टोकरेंसियों में से एक है। इसकी मौजूदा कीमत करीब 54.4 रु के आस-पास है। इसमें आज करीब 14.3 फीसदी की कमजोरी है। मगर बीते एक साल में इस कॉइन ने करीब 24 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक्सआरपी को रिपल द्वारा अन्य डिजिटल परिसंपत्तियों और स्विफ्ट जैसे मौजूदा मौद्रिक भुगतान प्लेटफॉर्म दोनों के लिए एक तेज, कम खर्चीला और अधिक स्केलेबल विकल्प के रूप में बनाया गया था।
डॉगकॉइन
डॉगकॉइन भी बढ़िया क्रिप्टोकरेंसियों में से एक है और इसकी मार्केट कैपिटल काफी है। इसकी मौजूदा कीमत करीब 9.55 रु के आस-पास है। इसमें आज करीब 0.10 फीसदी की तेजी है। बीते एक साल में इस कॉइन ने 146.25 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका ऑल टाइम 46.67 रुपये रहा है। ये इस स्तर पर 7 मई 2021 को पहुंची थी।
सोलाना
सोलाना की मौजूदा कीमत करीब 6633 रु के आस-पास है। इसमें आज करीब 13.6 फीसदी की कमजोरी है। बीते एक साल में इस कॉइन ने 450 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका ऑल टाइम 19,286 रुपये रहा है।
क्यों है आज गिरावट
कॉइनडेस्क के अनुसार, रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक भाषण के बाद वैश्विक क्रिप्टो बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसियों की कीमतें गिर गईं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications