Retirement Plan Schemes: रिटायर होने के बाद सभी बुढ़ापे में अपना जीवन सुख चैन से जीना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पैसों की सख्त जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ बेहतरीन स्कीम में पैसे जमा करके अपने बुढ़ापे के लिए बेहतर फंड तैयार कर सकते हैं।
कई सारी ऐसी सरकारी और गैर सरकारी स्कीम है जिनमें अगर समझदारी के साथ पैसा डाला जाए तो नौकरी से रिटायरमेंट होने के बाद आपको तगड़ा रिटर्न मिलता है और पेंशन की टेंशन नहीं रहती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ स्कीम्स में आपका पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है। वहीं कुछ स्कीम्स में रिटर्न बेहतर मिलता पर मार्केट रस्क शामिल होता है।
नेशनल पेंशन सिस्टम
अगर आप आप हर महीने सैलरी की तरह पेंशन चाहते हैं तो यह सिस्टम आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। नेशनल पेंशन सिस्टम स्कीम के तहत पैसा इन्वेस्ट करने पर आपको 10 परसेंट तक का रिटर्न मिल जाता है। भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 से लेकर 70 साल तक की है, वह इस योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकता है। कभी आपको अगर अचानक इमरजेंसी फंड की जरूरत पड़ती है तो आप इस स्कीम के तहत जमा की गई राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकते हैं।
वहीं बाकी का 40 प्रतिशत हिस्सा एन्यूटी के तौर पर इस्तेमाल होता है, जिसका इस्तेमाल आपको पेंशन देने के लिए किया जाता है। इसीलिए आपकी एन्यूटी का अमाउंट जितना ज्यादा होगा आपकी पेंशन भी उतनी ज्यादा बनेगी।
कहां गई है।
ईपीएफओ से बना सकते हैं मोटा पेंशन फंड
अगर आपके द्वारा ईपीएफओ यानी एम्पलाई प्रोविडेंट फंड स्कीम में 10 साल से ज्यादा तक पैसे जमा किए गए हैं, तो आपको जबरदस्त ब्याज और बुढ़ापे के बाद पेंशन के लिए बेहतरीन रकम मिलती है। आप चाहे तो पीएफ का इस्तेमाल करके अपने ऐप में टेंशन के लिए कंट्रीब्यूशन को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं जिससे बुढ़ापे के बाद आपको एक मोटा फंड मिलेगा।
अटल पेंशन योजना
इस पेंशन योजना को मौजूदा सरकार के द्वारा लागू किया गया है जो आपको रेगुलर मंथली इनकम देने के लिए जानी जाती है। इस योजना के तहत 18 से लेकर 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति इन्वेस्टमेंट कर सकता है। आपके द्वारा जमा किए गए पैसों के अनुसार आपको हर महीने 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक दिए जाते हैं। 18 से 40 साल की उम्र वाले वह लोग जो टैक्स नहीं जमा करते हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
पोस्ट ऑफिस के द्वारा चलाई जा रही है एक शानदार स्मॉल सेविंग स्कीम है जिस पर आपको जबरदस्त ब्याज मिलता है। इसके एक सिंगल अकाउंट में आप 1 साल में ₹9 लाख तक का मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वहीं अगर आपका जॉइंट अकाउंट है, तो आपको हर साल 15 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट की सहूलियत भी मिलती है। इस स्कीम पर अभी 7.4 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।
म्युचुअल फंड से भी तैयार होता है अच्छा खासा पैसा
हालांकि म्युचुअल फंड में मार्केट रिस्क जरूर शामिल होता है, लेकिन अगर आप एक्सपर्ट की सलाह लेकर इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म में जबरदस्त फायदा भी मिल सकता है। आम तौर पर 15 साल या उसके ऊपरकी अवधिके लिए पैसे निवेश किया जाए तब म्युचुअल फंड से 12 से 15 तक का शानदार रिटर्न भी मिल जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications