Term Insurance: अगर आप टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी और जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर आपने टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त हल्की सी भी लापरवाही की तो इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि अगर आप इन छोटी बातों का ध्यान नहीं देते हैं, तो टर्म इंश्योरेंस का पूरा प्रीमियम भरने पर भी उसका आधा ही फायदा मिलेगा। आमतौर पर लोगों का ध्यान इन जरूरी चीजों पर नहीं जाता है और वह सिर्फ सतही जानकारी के आधार पर टर्म इंश्योरेंस प्लान ले लेते हैं। लेकिन जब इसे क्लेम करते हैं, तो कंपनियां कई सारे नियम और शर्तों का हवाला देकर उन्हें परेशान करती है।
अगर आप इन सभी दिक्कतों से बचना चाहते हैं, तो टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त इन जरूरी बातों का ध्यान रखें लिए इनके बारे में आपको बताते हैं। बता ताकि आपको बाद में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

क्या है टर्म इश्योरेंस
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टर्म इंश्योरेंस का फायदा पॉलिसी होल्डर के परिवार को उसकी मृत्यु के बाद मिलता है। इसके जरिए वह अपने परिवार का वित्तीय भविष्य सुरक्षित रखते हैं ताकि अगर किसी कारणवश उनकी मृत्यु हो जाए तो उसके बाद उनके परिवार को किसी भी तरह की फाइनेंशियल प्रोबलम का सामना न करना पड़े।
टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त ध्यान से पढ़ें प्रपोजल फॉर्म
अगर आप टर्म इंश्योरेंस प्लान ले रहे हैं, तो उसका प्रपोजल फॉर्म भरते वक्त उसे पर लिखी बातों को समझना चाहिए और उन्हें कायदे से पढ़ना चाहिए। अगर आप उसे फॉर्म को बिना अच्छी तरह पढ़े भर देते हैं तो बाद में क्लेम के वक्त दिक्कत आ सकती है। इसमें आपको कभी भी गलत जानकारी नहीं भरनी चाहिए। क्योंकि अगर आपने सही इनफॉरमेशन नहीं भरी है, तो कंपनी परिवार को क्लेम देने से इनकार भी कर सकती है।
सही कंपनी का चुनाव है जरूरी
टर्म इंश्योरेंस लेने के लिए सही बीमा कंपनी का चुनाव बहुत ज्यादा जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग, क्लेम सेटेलमेंट के रेश्यो को देखकर किसी भी बीमा कंपनी में पॉलिसी खरीद लेते हैं। लेकिन सिर्फ क्लेम सेटेलमेंट देखना कंपनी चुनने का सही तरीका नहीं है। क्योंकि कई बार कंपनी ढेर सारे छोटे-मोटे क्लेम निपटाकर अपने नंबर बढ़ा लेते हैं। इसलिए अगर आप किसी कंपनी में टर्म इंश्योरेंस ले रहे हैं तो उसके बारे में कायदे से जांच पड़ताल कर लें और अगर किसी ने पहले टर्म इंश्योरेंस लिया है, तो आप उससे भी मदद ले सकते हैं।
गलत अमाउंट का चुनाव
अगर आप बिना जानकारी के गलत अमाउंट का टर्म इंश्योरेंस ले लेते हैं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस समय जितनी आपकी मौजूद आयु है, उससे कम से कम 20 गुना ज्यादा का टर्म इंश्योरेंस कर लेना चाहिए। क्योंकि अगर आपने टर्म इंश्योरेंस का सही अमाउंट नहीं चूस किया है तो आपके बाद आपके परिवार के कई सारी फाइनेंशियल ज़रूरतें नहीं पूरी हो पाती हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त परिवार के खर्चे को ध्यान में रखें और उसे हिसाब से अपनी रकम प्लान करें।
राइडर्स का रखें ध्यान
आमतौर पर टर्म इंश्योरेंस लेते वक्त बहुत से लोग एडऑन नहीं लेते हैं। एडऑन को दूसरी भाषा में लेखक कहा जाता है। अगर आपने राइटर चूस किया है तो आपको काफी फायदा मिल सकता है। राइडर लेने पर आप किसी स्पेशल कंडीशन में एक्स्ट्रा अमाउंट आपको क्लेम के तौर पर दिया जाता है। इसमें एक्सीडेंटल डिसेबिलिटी राइडर, क्रिटिकल इलनेस राइडर और एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications