नयी दिल्ली। साल 2019 खत्म होना वाला है और शुरू होने वाला है 2020। यह ऐसा समय है जब आपको इन्वेस्टमेंट रिटर्न को बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए। साथ ही अभी तक किये गये निवेश की समीक्षा करनी भी आपके लिए जरूरी है। आपको उन विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए जहाँ से बेहतर और ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद हो। निवेश की बहुत सारी योजनाएं हैं, जिनमें शेयर मार्केट से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट और गोल्ड तक शामिल है। मगर किसी भी जगह निवेश करने से पहले रिटर्न की उम्मीद, कम जोखिम और लिक्विडिटी जैसी चीजों पर ध्यान चाहिए। ताकि आपका पैसा बेहतर जगह निवेश हो। सही ऑप्शन का चुनाव करने के लिए आप वित्तीय जानकारों, ब्रोकिंग फर्मों आदि का सहारा ले सकते हैं। हम आपको ऐसे ही 6 निवेश आइडिया बताने जा रहे हैं, जहाँ आपका पैसा सुरक्षित रहने के साथ-साथ आपको बेहतर रिटर्न भी दिलवायेगा।
शेयर बाजार में गेल और ओएनजीसी अच्छे विकल्प
अगर आप लंबी अवधि के लिहाज से निवेश करने पर विचार कर रहे हैं, तो मौजूदा मार्केट भाव पर सरकारी कंपनी गेल के शेयर खरीदना बेहतर विकल्प है। ये शेयर इस समय करीब 117 रुपये के 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर है। यह प्राकृतिक गैस, तरल हाइड्रोकार्बन, एलपीजी, पेट्रोकेमिकल्स, सिटी गैस वितरण और एक्सप्लोरेशन तथा उत्पादन की प्रमुख कंपनियों में से एक है। वहीं डिविडेंड के लिहाज से प्रमुख तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी के शेयर खरीदना बेहतर है। 125 रुपये के मौजूदा बाजार भाव पर कंपनी का डिविडेंड यील्ड 5.6 फीसदी के करीब है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओएनजीसी साल में 2-3 बार डिविडेंड देती है। साथ ही एक बड़ा फायदा यह है कि निवेशकों के हाथ में आने वाला डिविडेंड टैक्स फ्री होता है।
बजाज फाइनेंस और महिंद्रा फाइनेंस की एफडी
शेयरों के अलावा अगर आप एफडी में निवेश करने पर सोच रहे हैं तो बजाज फाइनेंस और महिंद्रा फाइनेंस की कई एफडी बेहतर ऑप्शन हैं। बजाज फाइनेंस की एफडी बैंक डिपॉजिट की तुलना में बेहतर विकल्प हैं। 6 से 60 महीने की जमा राशि पर 8.10 फीसदी की ब्याज दर मिलती है। साथ ही एएए रेटेड होने के चलते ये बजाज फाइनेंस की एफडी योजनाएँ सुरक्षित भी हैं। सुरक्षित निवेश ऑप्शन की तलाश करने वालों के लिए महिंद्रा फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट अच्छा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। इसकी 33 महीनों की अवधि में आपको 8.35 फीसदी और 40 महीनों की एफडी 9.22 फीसदी तक का बेहतर रिटर्न दे सकती है। इन एफडी में भी लंबी अवधि के लिहाज से निवेश करें।
गोल्ड और डिबेंचर
गोल्ड ईटीएफ में पिछले एक साल में रिटर्न करीब 21 फीसदी का रहा है, जिसके चलते ये निवेश के लिए एक बेस्ट संपत्ति वर्ग है। गोल्ड ईटीएफ का रिटर्न शेयरों के भी मुकाबले बेहतर रहा। गोल्ड के 2020 में भी जोरदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है। गोल्ड में 2-3 साल के लिए निवेश रखना अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा आप श्रीराम ट्रांसपोर्ट और मुथूट फाइनेंस जैसी कंपनियों के लिस्टेड डिबेंचरों पर भी विचार कर सकते हैं। इन कंपनियों के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होते हैं। इन डिबेंचरों पर आपको निश्चित ब्याज दर मिलती है। साथ ही मैच्योरिटी डेट पर इन्हें रिडीम कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : तीन सर्किलों में VoWi-Fi सर्विस शुरू, बिना नेटवर्क के होगी कॉल
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications