8th Pay Commission: देश के लाखों युवाओं के लिए बैंक क्लर्क की नौकरी आज भी एक आकर्षक विकल्प है। यहां पर स्थिरता, आकर्षक वेतन और तमाम तरह की सुविधाएं मिलती हैं। ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क पद, अच्छी शुरुआती सैलरी व पदोन्नति के अवसरों के कारण अक्सर पहली पसंद बनता है।
चूंकि अब सातवें वेतन आयोग के खत्म होने पर नए यानी 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में, यह समझना ज़रूरी है कि ग्रामीण बैंक के एक क्लर्क को वर्तमान में कितना वेतन मिलता है और 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद उनके वेतन में कितनी बढ़ोतरी अपेक्षित है।
ग्रामीण बैंक के क्लर्क को कितनी सैलरी मिलती है? (What Is The Salary Of A Gramin Bank Clerk?)
ग्रामीण बैंक क्लर्क का शुरुआती मासिक वेतन आम तौर पर 29,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच रहता है। यह राशि पोस्टिंग के स्थान, बैंक की श्रेणी और शहर पर निर्भर करती है। इस पैकेज में मूल वेतन, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और कई अन्य भत्ते शामिल होते हैं।

वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ सैलरी लगातार बढ़ती है। इस नौकरी का एक मुख्य लाभ यह है कि क्लर्क को समय के साथ ऑफिसर स्केल तक पदोन्नत किया जा सकता है, जिससे वेतन और सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार आता है। यही इसे एक सुरक्षित और दीर्घकालिक करियर विकल्प बनाता है।
8वें वेतन आयोग के तहत कितनी सैलरी बढ़ेगी?
अब बात करते हैं 8वें वेतन आयोग की, जिसका इंतजार बैंकिंग सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को है। वित्तीय एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस आयोग के बाद ग्रामीण बैंक के क्लर्क के मूल वेतन में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। यदि फिटमेंट फैक्टर 2.5 या उससे अधिक तय होता है तो भत्तों में भी बड़ा बदलाव आएगा। इसका सीधा असर ग्रामीण बैंक क्लर्क की कुल सैलरी पर दिखेगा।
उदाहरण के लिए, यदि वर्तमान में किसी ग्रामीण बैंक के एक क्लर्क की बेसिक सैलरी 35,000 रुपये प्रति माह है, तो 8वें वेतन आयोग के बाद यह बढ़कर 45,000 रुपये से 50,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर तय नहीं किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications