Aadhaar Card Update Online Free: आधार कार्ड आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। चाहे किसी भी तरह के सरकारी योजना का लाभ लेना हो या फिर अन्य तरह के ऑनलाइन वित्तीय कामकाज समेत दूसरे काम करने हों, प्रमाण के तौर पर आधार नंबर जरूरी है। ऐसे में अपने आधार को हर तरह से अपडेटेड रखना बहुत जरूरी है।

हालांकि, कई बार आधार में लोगों को फोटो, नाम, पता, मोबाइल नबंर जैसी चीजें गलत हो जाने या अन्य वजहों से बदलवाने की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए उन्हें आधार सेंटर के चक्कर लगाना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑनलाइन सेवाएं शुरू की है, जहां लोग आसानी के साथ कुछ बदलाव को घर बैठे कर सकते हैं।
आधार में ऑनलाइन क्या-क्या कर सकते हैं अपडेट
तमाम तरह के वेबसाइट में बताया जा रहा है कि 1 नवंबर से यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि जैसे चीजों को बदल सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ फीस चुकानी होगी। इन तमाम बदलावों के लिए लोगों को पहले आधार केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब लोग घर बैठे आसानी से ऑनलाइन इसमें बदलाव कर सकते हैं।
हालांकि, UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र डालें तो यहां अभी भी केवल एड्रेस यानी पता बदलने की सुविधा ही ऑनलाइन उपलब्ध है, जो कि 14/06/2026 तक नि:शुल्क है। इसके अलावा अन्य किसी भी तरह के बदलाव जैसे मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि के लिए आपको आधार सेंटर ही जाना पड़ेगा। नाम, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक अपडेट जैसे बदलावों के लिए आपको 75 रुपये से 125 रुपये तक का शुल्क चुकाना पड़ेगा।
पता को ऑनलाइन अपडेट की सरल प्रक्रिया
ऑनलाइन अपडेट के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या Self Service Update Portal (SSUP) पर जाना होगा। यहां Update Address in your Aadhaar पर क्लिक करें और नए पेज खुलने पर 12 अंकों का अपना आधार नंबर डालकर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन कर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। सफल आवेदन के बाद एक URN नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications