PAN-Aadhaar Link Deadline: अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है, तो इस काम को जल्द निपटाना जरूरी है। सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तारीख तय की है। इस तारीख के बाद पैन कार्ड निष्क्रिय (डिएक्टिवेट) हो सकता है, जिससे बैंकिंग और टैक्स से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

कौन-कौन कर रहे हैं प्रभावित?
आयकर विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले पैन कार्ड जारी हुआ था और उनका आधार अब तक लिंक नहीं हुआ है, उन्हें यह काम समय रहते करना होगा। यदि लिंक नहीं हुआ, तो 1 जनवरी 2026 से उनका पैन कार्ड डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
पैन डिएक्टिवेशन से क्या परेशानियां हो सकती हैं?
पैन निष्क्रिय होने पर कई वित्तीय समस्याएं सामने आ सकती हैं। इनमें शामिल हैं, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना मुश्किल होना, टैक्स रिफंड में देरी या बाधा, बैंकिंग और अन्य वित्तीय लेन-देन में अड़चन। CBDT ने भी साफ किया है कि जिन लोगों ने आधार नामांकन आईडी (Enrollment ID) का यूज करके पैन लिया था, उन्हें लिंकिंग समय रहते पूरी करनी होगी।
आसान तरीका: पैन और आधार लिंक कैसे करें
यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुरक्षित है। स्टेप्स इस प्रकार हैं:
सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर लॉगिन करें।
क्विक लिंक सेक्शन में जाएं और Link Aadhaar पर क्लिक करें।
पैन नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
I validate my Aadhaar details ऑप्शन चुनें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
अंत में Validate पर क्लिक करते ही पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
कुछ अहम सुझाव
मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट रखें ताकि OTP सही समय पर प्राप्त हो।
लिंकिंग समय पर करने से पैन निष्क्रिय होने और टैक्स संबंधित परेशानियों से बचा जा सकता है।
यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और इसे घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है।
पैन और आधार लिंक करना सिर्फ कानूनी जरूरत नहीं बल्कि आपकी वित्तीय सुरक्षा और टैक्स से जुड़ी परेशानियों से बचने का भी तरीका है। इस साल के अंत से पहले यह कदम उठाना सभी के लिए अनिवार्य है। समय रहते लिंकिंग कर लें और आने वाले साल में किसी भी तरह की कठिनाई से बचें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications