Aadhaar Card Update: देशभर के आधार धारकों के लिए बड़ी खबर आई है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी सुविधाओं में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। इस बदलाव के बाद लोगों को अब अपने आधार कार्ड में किसी भी तरह का संशोधन करने के लिए केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब घर बैठे अपडेट होगा आधार कार्ड
UIDAI की नई व्यवस्था के तहत, अब आप अपने नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर जैसी अहम जानकारियां ऑनलाइन घर बैठे ही सुधार सकेंगे। पहले इन बदलावों के लिए नामांकन केंद्र जाना अनिवार्य था, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है।
आपको बस UIDAI की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगइन कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सिस्टम अपने आप आपकी जानकारी को सरकारी डेटाबेस से मिलान कर वेरिफाई करेगा।
यह डेटाबेस PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र जैसे आधिकारिक दस्तावेजों से जुड़ा रहेगा, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना बेहद कम हो जाएगी।
पैन कार्ड लिंक करना हुआ अनिवार्य
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अब आधार और पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी होगा। जो लोग 31 दिसंबर 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। वहीं, जो लोग नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, उन्हें अब आधार प्रमाणीकरण कराना होगा। इससे पहचान वेरिफाई आसान और तेज हो जाएगा।
KYC प्रक्रिया में भी आया बदलाव
UIDAI के नए नियमों से बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में भी सुधार हुआ है। अब बैंक और बाकी वित्तीय संस्थान ग्राहकों की पहचान को तीन तरीकों से वेरिफाई कर सकेंगे आधार OTP के जरिए, वीडियो KYC द्वारा या फिर पर्सनल वेरीफिकेशन से यह बदलाव KYC प्रक्रिया को पेपरलेस और झंझट-मुक्त बनाएगा। ग्राहकों को दस्तावेज लेकर बार-बार शाखा नहीं जाना पड़ेगा।
अपडेट और अन्य सेवाओं की नई फीस
UIDAI ने आधार से जुड़ी सेवाओं की नई शुल्क लिस्ट भी जारी की है:
नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अपडेट: ₹75
बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आई स्कैन): ₹125
बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट (5-7 और 15-17 वर्ष की उम्र में): फ्री
दस्तावेज अपडेट: केंद्र पर ₹75, लेकिन ऑनलाइन 14 जून तक फ्री
आधार प्रिंट की फीस: ₹40
घर पर नामांकन सेवा: पहले व्यक्ति के लिए ₹700, उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए ₹350
प्रोसेस होगा और सुरक्षित
UIDAI ने बताया कि नई प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और ट्रांसपेरेंसी होगी। आधार कार्ड में अपडेट की गई हर जानकारी सरकारी डेटाबेस से ऑटो-वेरिफाई की जाएगी, जिससे किसी भी तरह के फर्जीवाड़े की संभावना समाप्त हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications