Aaj Sone ka Bhav: बुलियन मार्केट में आज बुधवार को जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. सर्राफा बाजार में सोने का भाव तेजी से भाग रहा. त्यौहारी सीजन में ग्राहकों को यह बढ़ा झटका है, क्योंकि ज्वैलरी के लिए अब पहले से ज्यादा पेमेंट करना होगा. आज भी 24 कैरेट सोने की कीमत सर्राफा बाजार में 660 रुपए प्रति 10 ग्राम उछल गई है. बताते चलें कि सितंबर अब तक सोने का भाव करीब 5 फीसदी उछल चुका है. सोने में मजबूती की वजह ग्लोबल ट्रिगर्स हैं.
सर्राफा बाजार में कितना महंगा हुआ सोना?
राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 25 सितंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 7075 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 7717 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. 10 ग्राम के लिहाज से देखें तो 22 कैरेट सोने का भाव 600 रुपए की मजबूती के साथ 70750 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 707500 रुपए का भुगतान करना होगा.

नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 660 रुपए की मजबूती के साथ 77170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 6600 रुपए उछल गया है, जोकि 771700 रुपए पर ट्रेड कर रहा. 18 कैरेट सोना भी 490 रुपए की मजबूती के साथ 57890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम का भाव 4900 रुपए बढ़कर 578900 रुपए पर पहुंच गया है.

वायदा बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंचा
भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ रैली देखने को मिल रही है. MCX पर 25 सितंबर को कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई. पहली बार 10 ग्राम सोने का भाव 76000 रुपए के पार पहुंचा है. सोने का अक्टूबर वायदा बुधवार को रिकॉर्ड 76000 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को टच किया है. वायदा बाजार में सोने का भाव सितंबर महीने में करीब 5 फीसदी उछल चुका है.
सोने में तेजी का क्या है वजह?
- मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, जिसमें इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा.
- निवेशकों के बीच सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर सोने की मांग बढ़ रही है
- लेबनान में स्थिति और खराब होती जा रही, जिससे ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही.
- डॉलर इंडेक्स लगातार कमजोर होता जा रहा है. यह फिलहाल 100 के लेवल पर आ गया है.
- फेडरल रिजर्व ने आगे और अकोमोडेटिव रुख रखने के संकेत दिए हैं. यानी दरें घटेंगी.
- सेंट्रल बैंकों की गोल्ड में खरीदारी जारी है, जिसमें चीन के सेंट्रल बैंक का नाम सबसे आगे है.
- छोटे निवेशक गोल्ड ETF के जरिए निवेश बढ़ा रहे, जिससे ETF में इनफ्लो बढ़ रहा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications