नई दिल्ली, अगस्त 28। भारी रिटर्न देने वाले शेयर को ढूंढना आसान नहीं है, लेकिन रिसर्च के बाद आप ऐसी कंपनी ढूंढ सकते है, जिसके पास एक मजबूत बिजनेस मॉडल और सक्षम-ईमानदार मैनेजमेंट हो। एक बार ऐसी कंपनी मिल जाने के बाद शेयर बाजार के निवेशकों को यह याद रखना चाहिए कि आपको मोटा रिटर्न स्टॉक खरीदने और तुरंत बेचने में नहीं बल्कि प्रतीक्षा करके लंबे समय में मिलेगा। इसलिए मजबूत बिजनेस और अच्छी क्वालिटी कंपनी खोजने के बाद उसमें पैसा लगाएं और लंबे समय तक निवेश बरकरार रखें। लंबी अवधि के निवेश के लाभ को समझने के लिए आपको आरती इंडस्ट्रीज की शेयर प्राइस हिस्ट्री को देखने की जरूरत है। इस शेयर ने 10 सालों में 50 हजार रु के 42.5 लाख रु बना दिए हैं।
जानिए कितना दिया रिटर्न
अगर हम इस स्टॉक के एक दशक के रिटर्न को देखें तो केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का शेयर मूल्य 26 अगस्त 2011 को 10.83 रु प्रति इक्विटी शेयर पर बंद हुआ था, जबकि 27 अगस्त 2021 को यह 926.80 रु पर बंद हुआ। इन 10 सालों में ये शेयर लगभग 85 गुना बढ़ गया। इसलिए स्टॉक ने उन लोगों को बेहतर रिटर्न दिया है जिन्होंने इस स्टॉक को लंबे समय तक रखा। अगर किसी ने 10 साल पहले इस कंपनी के सिर्फ 50 हजार रु के भी शेयर खरीदे हों तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 42.5 लाख रु होगी।
2021 में 47 फीसदी रिटर्न
इस केमिकल स्टॉक ने 2021 में अब तक लगभग 47 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। करीब 8 महीनों में इतना रिटर्न एक निवेशक को मुनाफा कमाने और ऐसी ही किसी दूसरी कंपनी के स्टॉक में जाने के लिए मौका देता है। अगर हम पिछले एक साल में इस स्टॉक के प्रदर्शन को देखें, तो इसने अपने शेयरधारकों को लगभग 70 फीसदी रिटर्न दिया है।
5 साल में भी तगड़ा रिटर्न
जैसा कि हमने ऊपर जिक्र किया कि इस शेयर ने एक साल में निवेशकों को 70 फीसदी मुनाफा दिया है। 1 साल में 70 फीसदी प्रॉफिट बुक करना भी एक निवेशक के नजरिए से बुरा नहीं है। पिछले 5 वर्षों में इस स्टॉक के रिटर्न पर एक नजर डालते हैं। पिछले 5 वर्षों में आरती इंडस्ट्रीज का रिटर्न लगभग 500 प्रतिशत है। यानी 5 साल में निवेशकों को पैसा सीधे-सीधे 5 गुना।
जम कर बरसाया पैसा
आरती इंडस्ट्रीज के शेयर प्राइस की हिस्ट्रो को देखते हुए यदि किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रु का निवेश किया था और आज तक निवेश किया हुआ है तो उसकी निवेश राशि आज 1.46 लाख रु हो गयी होगी। इसी तरह अगर एक निवेशक ने एक साल पहले 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि आज 1.70 लाख रु हो गयी होगी।
आरती इंडस्ट्रीज का बिजनेस
आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड विश्व भर में फैली केमिकल और फार्मास्यूटिकल्स की प्रमुख भारतीय निर्माता कंपनी है। पिछले एक दशक में एआईएल वैश्विक बाजारों में प्रोडक्ट पहुंचाने वाली एक भारतीय कंपनी से भारत में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं वाली एक वैश्विक इकाई में बदल गई है। ये फार्मास्यूटिकल्स, एग्रोकेमिकल्स, पॉलिमर, एडिटिव्स, सर्फेक्टेंट, पिगमेंट और डाई के डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग किए जाने वाले केमिकल तैयार करती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications