नई दिल्ली, फरवरी 20। देश में शायद ही ऐसा कोई हो जिसे गोल्ड से लगावा न हो। हालांकि सोने का रेट पिछले काफी दिनों से स्थिर जैसा ही रहा है। लेकिन अचानक इसमें बड़ा बदलावा देखा जा रहा है। ऐसे में गोल्ड मार्केट के जानकार यह समय गोल्ड में कमाई का बता रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि गोल्ड में यह कमाई का मौका कैसे बना है और कितनी तक हो सकती है कमाई।
आइये गोल्ड के बारे में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
जानिए क्यों बढ़ सकते हैं गोल्ड के रेट
इस समय दुनिया में रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की स्थिति है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि इन दोनों देशों के बीच बाकायदा एक युद्ध हो सकता है। अगर ऐसे हालाते बने तो सोने की मांग एकदम से बढ़ जाएगी। इसके चलते दुनिया में गोल्ड का रेट तेजी से ऊपर जाएगा। भारत में 99 फीसदी सोना आयात ही होता है, ऐसे में देश में गोल्ड का दाम तेजी से बढ़ेगा। यही कारण है कि निवेशक कुछ ही माह में गोल्ड में तेजी का रुझान बता रहे हैं। आइये पहले जानते हैं कि इस वक्त गोल्ड का रेट क्या है और यह कहां तक जा सकता है।
ये है गोल्ड का रेट
सोना बीते एक साल में करीब 43,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर से बढ़कर 50,000 रुपये के स्तर को पार कर चुका है। एक तरफ देश में गोल्ड के रेट का यह स्तर है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 1900 डॉलर के स्तर पर आ गया है। जानकारों की राय है कि अगर रूस और यूक्रेन विवाद थोड़ा भी आगे बढ़ा तो सोने का रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में जल्द ही 2000 डॉलर के स्तर को छू सकता है। ऐसा होते ही भारत में गोल्ड का दाम काफी ऊपर हो जाएगा। माना जा रहा है ऐसी स्थिति में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने का रेट 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है।
इस बात का भी सोने के रेट पर पड़ सकता है असर
वहीं रूस यूक्रेन विवाद के अलावा अगर अमेरिका का रिजर्व बैंक अपनी ब्याज दर को बढ़ाया है, तो ऐसे में जहां शेयर बाजार में गिरावट आएगी वहीं दूसरी तरफ गोल्ड में और तेजी देखी जा सकती है।
अब जानिए क्या कह रहे हैं गोल्ड मार्केट के एक्सपर्ट्स
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता की मानें तो कच्चे तेल (क्रू़ड ऑइल) की कीमत अगर 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहती है, तो इससे मंहगाई बढ़ने की आशंका बनी रहेगी और इसके चलते गोल्ड का रेट 1950 डॉलर से लेकर 2000 डॉलर का स्तर छू सकता है।
वहीं मोतीलाल ओसवाल के अमित सजेजा का कहना है कि घरेलू निवेशकों को एमसीएक्स पर 49,300 पर खरीदारी करना चाहिए। हालांकि इस खरीद पर 47,500 रुपये का स्टॉप लॉस लगाना उचित होगा। इनके अनुसार गोल्ड का रेट 3 से 4 माह में 52,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। ऐसे में अगर निवेशक सही फैसला करें, तो उनको शार्ट टर्म में गोल्ड में निवेश से मुनाफा हो सकता है।
जानिए पिछले सालों में गोल्ड का रेट
- वर्ष 2017 : 29,360 रुपये प्रति दस ग्राम
- वर्ष 2018 : 30,760 रुपये प्रति दस ग्राम
- वर्ष 2019 : 33,878 रुपये प्रति दस ग्राम
- वर्ष 2020 : 41,578 रुपये प्रति दस ग्राम
- वर्ष 2021 : 46,465 रुपये प्रति दस ग्राम
- वर्ष 2022 : 50,120 रुपये प्रति दस ग्राम


Click it and Unblock the Notifications