
SBI changing locker agreement: एसबीआई लॉकर को लेकर बड़ी पहल करने जा रहा है। एसबीआई अपने लॉकर के नियम बदलने जा रहा है। लॉकर के नए नियम 30 जून के बाद लागू हो जाएंगे। ऐसे में अगर आपके पास एसबीआई में लॉकर है, तो तुरंत अपनी ब्रांच में संपर्क करना चाहिए।
देश के सरकारी बैंकों में लॉकर रखने वालों के लिए आरबीआई ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसी के मद्देनजर अब बैंक लॉकर का एग्रीमेंट बदल रहे हैं। बैंक अपने ग्राहकों से जल्द से जल्द इस नए एग्रीमेंट पर साइन कराना चाहते हैं। इसीलिए ग्राहकों को अपने लॉकर वाली ब्रांच में जल्द संपर्क करना चाहिए।
एसबीआई ने लॉकर लेने वाले ग्राहकों से जल्द से जल्द नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की अपील करने का एक ट्ववीट किया है। इसमें एसबीआई ने कहा है कि डियर कस्टमर, रिवाइज्ड लॉकर एग्रीमेंट के सेटलमेंट के लिए कृपया अपनी ब्रांच में जाएं। अगर आप पहले ही अपडेटेड एग्रीमेंट पर साइन कर चुके हैं, तो भी सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट को साइन करने की जरूरत है।
जो ग्राहक तुरंत इस नए एग्रीमेंट को साइन करेंगे, उनको उसी समय से कई लाभ मिलना शुरू हो जाएंगे। आरबीआई ने इस संबंध में पहले ही बता दिया है। नए एग्रीमेंट के तहत अगर लॉकर में नुकसान होता है, तो बैंक को मुआवजा देना होगा। अभी तक ऐसा प्रावधान नहीं था। अगर नए एग्रीमेंट पर साइन करने के बाद लॉकर से चोरी, सेंधमारी, डकैती, बैंक की लापरवाही या फिर उसके कर्मचारियों की तरफ से किसी भी तरह की घटना होती है, तो बैंक उसकी क्षतिपूर्ति करेगा। यह क्षतिपूर्ति लॉकर के सालाना किराए के 100 गुना के बराबर तक होगी।
आरबीआई ने भी ग्राहकों से अपील की है कि 23 जनवरी, 2023 को जारी सर्कुलर के अनुसार अपने बैंकों से नए एग्रीमेंट को साइन कर लें। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वह 50 फीसदी ग्राहकों के साथ नया एग्रीमेंट 30 जून तक साइन करें। इसके बाद 75 फीसदी ग्राहकों से 30 सितंबर तक नए एग्रीमेंट पर साइन जरूर कराएं।
यहां पर एक बात और ध्यान में रखने की है, कि नया लॉकर एग्रीमेंट आरबीआई के निर्देश पर तैयार हुआ है। ऐसे में अगर आपके पास एसबीआई के अलावा अन्य किसी भी बैंक लॉकर है, तो आपको भी यह एग्रीमेंट साइन करना होगा। ऐसे में जरूरी है कि सभी लॉकर लेने वाले ग्राहक तुरंत अपने बैंक की शाखा से संपर्क करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications