नई दिल्ली, अगस्त 30। म्यूचुअल फंड में निवेश करके कंपाउंडिंग का पूरा फायदा लिया जा सकता है। यदि कोई निवेशक लंबे समय तक म्यूचुअल फंड में निवेश करे तो कंपाउंडिंग की मदद से एक काफी बड़ा फंड तैयार कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपकी दौलत में अच्छी खासी वृद्धि होगी। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए जानकार एसआईपी को सबसे बेहतर बताते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह निवेशकों को कंपाउंडिंग का फायदा दिलाती है। इस बात को समझाने के लिए हम आपको यहां एक 20 साल पुराने फंड की जानकारी देंगे, जो हर तीन साल में कंपाउंडिंग के कारण निवेशकों का पैसा दोगुना करता रहा है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्रंटलाइन इक्विटी फंड
हम बात करने जा रहे हैं आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्रंटलाइन इक्विटी फंड की, जिसे 30 अगस्त 2002 को शुरू किया गया था। आज इस फंड को पूरे 20 वर्ष हो चुके हैं। शुरुआत के बाद से, ये फंड सालाना औसतन 19.25 फीसदी का रिटर्न जनरेट करने में कामयाब रहा है। इससे हर तीन साल में निवेशकों की पूंजी दोगुनी होती गई।
बना दिया करोड़पति
अगर इस फंड के इसकी शुरुआत के बाद से औसतन 19.25 फीसदी के सालाना रिटर्न के हिसाब से कैल्कुलेशन किया जाए तो 20 साल पहले शुरू की गयी मात्र 10,000 रु की मासिक एसआईपी की वैल्यू आज लगभग 1.82 करोड़ रु होती। 20 साल में 10 हजार रु मासिक एसआईपी से आपकी निवेश राशि होती 24 लाख रु, जबकि इसके ऊपर बाकी आपका फायदा होता।
पिछले 10 सालों का रिटर्न
फंड ने पिछले दस वर्षों में औसतन सालाना 13.35 फीसदी रिटर्न दिया है। दस सालों के दौरान इतने रिटर्न के हिसाब से 10,000 रु की मासिक एसआईपी अब लगभग 24.06 लाख रु हो गयी होती। इस फंड में 5 साल पहले शुरू की गयी 10,000 रु का मासिक अब बढ़ कर 8.61 लाख रु हो गयी होगी। ये इन सालों में फंड के 14.45 फीसदी वार्षिक एसआईपी रिटर्न के आधार पर है।
3 वर्षों का रिटर्न
फंड ने पिछले तीन वर्षों में सालाना औसतन 19.5 फीसदी एसआईपी रिटर्न दिया है। इसका अर्थ है कि तीन साल पहले इस फंड में यदि किसी ने 10 हजार रु की मासिक एसआईपी शुरू की हो तो आज उसकी कुल वैल्यू 4.82 लाख रु होगी। पिछले दो वर्षों में फंड का वार्षिक रिटर्न 24.66 फीसदी रहा है, जो इसी कैटेगरी के 22.72 फीसदी औसत से अधिक रहा है।
1 साल का रिटर्न
पिछले एक वर्ष में इसकी कैटेगरी का औसत रिटर्न 4.95 फीसदी रहा, मगर इसके मुकाबले इस फंड ने 6.09 फीसदी रिटर्न दिया है। बताए गए आँकड़ों के अनुसार, यह निर्धारित किया जा सकता है कि फंड ने हर 3 साल में निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है। असल में इसने अपनी शुरुआत से अब तक निवेशकों की दौलत को 33 गुना से अधिक किया है।
जानिए फंड की डिटेल
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्रंटलाइन इक्विटी फंड-ग्रोथ का एक्सपेंस रेशियो 1.75% है। इस फंड ने वित्तीय, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, उपभोक्ता वस्तुओं और मोटर वाहन उद्योगों में अधिक निवेश किया है। इसकी टॉप 5 होल्डिंग्स में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications