नई दिल्ली, दिसंबर 12। लगातार दूसरे सप्ताह में शेयर बाजार में तेजी बरकरार रही। नए कोविड वेरिएंट को लेकर चिंता कम होने और आरबीआई की उम्मीद से अधिक नरम मोनेटरी पॉलिसी ने बाजार को सकारात्मक रुख दिया। हालांकि विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार बिक्री जारी रही, मगर इसके बावजूद सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 से अधिक अंक की बढ़त हुई। बीएसई सेंसेक्स 1,090.21 अंक या 1.89 प्रतिशत बढ़ कर 58,786.67 और निफ्टी 50 314.60 अंक या 1.83 प्रतिशत उछल कर 17,511.30 पर बंद हुआ। इसे इंफ्रा, एफएमसीजी और मेटल शेयरों से काफी सहारा मिला। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 2 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को 91.33 फीसदी तक रिटर्न दिया।
राजदर्शन इंडस्ट्रीज
राजदर्शन इंडस्ट्रीज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 17.48 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.33 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 29.40 रु से 56.25 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 56.25 रु पर बंद हुआ। 91.33 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
एशियन टी
एशियन टी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 16.60 रु से 31.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 90.66 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 63.10 करोड़ रु है। 5 दिन में 90.66 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 9.5 फीसदी की तेजी के साथ 31.65 रु पर बंद हुआ।
सूरज लिमिटेड
सूरज लिमिटेड भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 86.09 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 51.75 रु से 96.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 86.09 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 185.51 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 96.30 रु पर बंद हुआ।
नेक्स्ट मीडियावर्क्स
नेक्स्ट मीडियावर्क्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 5.50 रु से 8.80 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 60 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 58.87 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 8.80 रु पर बंद हुआ।
अंसल हाउसिंग
अंसल हाउसिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 6.58 रु से 10.46 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 58.97 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 62.12 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 6 फीसदी की तेजी के साथ 10.46 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि ये सभी कंपनियां आगे भी इतना ही रिटर्न देंगी, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए निवेश से पहले सावधानी बरतें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications