नई दिल्ली, मई 9। नियमित बचत खाते की तुलना में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) निवेश के बेस्ट ऑप्शनों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको ज्यादा ब्याज मिलता है। एक निर्धारित अवधि के लिए जमा किए गए पैसे पर आपको ब्याज का भुगतान किया जाता है। यह ब्याज दर आपके द्वारा चुनी गयी अवधि के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है। बाकी ब्याज दरें बैंक और जमाकर्ता के आधार पर भी तय हो सकती हैं। जमाकर्ता आम तौर पर दो तरह के होते हैं, जिनमें सामान्य नागरिक और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इस समय बड़े बैंकों में एफडी पर ब्याज दरें बहुत अच्छी नहीं हैं। मगर कुछ छोटे बैंक अभी भी बढ़िया ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कहां सबसे बढ़िया ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
किसे मिलता है ज्यादा ब्याज
सामान्य नागिरकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें आम तौर पर अधिक होती हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते समय आपको ब्याज दर के अलावा सबसे अच्छा बेनेफिट मिलता है लिक्विडिटी। इमरजेंसी स्थिति में पैसा प्राप्त करने के लिए आप अपने एफडी को तोड़ सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीमों में अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि होती है, जिन्हें निवेशक अपनी सुविधा के मुताबिक चुन सकते हैं।
कितनी से कितनी अवधि तक
आप सात दिनों से लेकर दस साल तक की अवधि एफडी में निवेश कर सकते हैं। यदि आप अपने 1-2 साल के टार्गेट को पूरा करने के लिए एफडी कराना चाहते हैं तो कुछ बैंकों में आपको 7.90 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है। आइए जानते हैं इन बैंकों के नाम और ऑफर की जा रही ब्याज दरें।
1 साल के लिए ब्याज दरें
एक साल की एफडी ब्याज दरों की बात करें तो श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 फीसदी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों को 6.50 फीसदी, इंडसइंड बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
2 साल के लिए ब्याज दरें
दो साल की एफडी ब्याज दरों की बात करें तो श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में सामान्य नागरिकों को 7.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 फीसदी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी, इंडसइंड बैंक में सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसी तरह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में दोनों तरह के निवेशकों को 6.50-6.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में एफडी कराएं तो आपको 7.90 फीसदी ब्याज मिलेगा।
निवेश करें या नहीं
ब्याज दरों को देखते हुए इन बैंकों में निवेश किया जा सकता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार जिस भी बैंक में चाहे उसमें निवेश कर सकते हैं। यदि आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ नागरिक के नाम से एफडी कराएं तो भी ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications