नई दिल्ली, जून 22। आज सेंसेक्स 709.54 अंक या 1.35 फीसदी गिर कर 51,822.53 पर और निफ्टी 225.50 अंक या 1.44 फीसदी गिर कर 15,413.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1218 शेयरों में तेजी आई, 2025 शेयरों में गिरावट आई और 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और विप्रो निफ्टी के टॉप गिरने वाले शेयरों में रहे। तेजी वाले शेयरों में बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन शामिल रहे। मेटल इंडेक्स में 5 फीसदी की गिरावट आई। वैसे बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी टूटे। मगर लंबी अवधि में कुछ शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। यहां हम आपको कुछ चुनिंदा पेंट शेयरों के रिटर्न के बारे में बताएंगे, जो 15 साल में निवेशकों का पैसा कई गुना कर चुका है।
एशियन पेंट्स
एशियन पेंट्स ऐसे शेयरों में शामिल है, जो पिछले 15 सालों में काफी शानदार रिटर्न दे चुका है। ये शेयर बीते 15 सालों में 2972.25 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका शेयर 1 जून 2007 को 86.71 रु पर था, जबकि आज यह 2663.95 रु पर बंद हुआ। इस तरह निवेशकों को 15 सालों में 2972.25 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी निवेशकों का 1 लाख रु 15 साल में 30.72 लाख रु हो गये।
बाकी अवधियों का रिटर्न
एशियन पेंट्स का रिटर्न 5 साल में 130.91 फीसदी रहा है। वहीं बीते 10 सालों में यह 596 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। हालांकि बीते एक साल में यह 10.83 फीसदी गिरा है। 2022 में अब तक यह 22.16 फीसदी फिसल चुका है। 6 महीनों में यह 18.5 फीसदी गिरा है। 1 महीने में यह 16.07 फीसदी गिरा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.56 लाख करोड़ रु है।
कंसाई नेरोलैक पेंट्स
कंसाई नेरोलैक पेंट्स ऐसे शेयरों में शामिल है, जो पिछले 15 सालों में काफी शानदार रिटर्न दे चुका है। ये शेयर बीते 15 सालों में 948.39 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका शेयर 1 जून 2007 को 34.51 रु पर था, जबकि आज यह 361.80 रु पर बंद हुआ। इस तरह निवेशकों को 15 सालों में 948.39 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी निवेशकों का 1 लाख रु 15 साल में 10.48 लाख रु हो गये।
बाकी अवधियों का रिटर्न
कंसाई नेरोलैक पेंट्स का रिटर्न 5 साल में 15.12 फीसदी गिरा है। वहीं बीते 10 सालों में यह 301 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि बीते एक साल में यह 38.11 फीसदी गिरा है। 2022 में अब तक यह 39.07 फीसदी फिसल चुका है। 6 महीनों में यह 38.05 फीसदी गिरा है। 1 महीने में यह 10.4 फीसदी गिरा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 19,525.06 करोड़ रु है।
बर्जर पेंट्स
बर्जर पेंट्स ऐसे शेयरों में शामिल है, जो पिछले 15 सालों में काफी शानदार रिटर्न दे चुका है। ये शेयर बीते 15 सालों में 3614.38 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका शेयर 1 जून 2007 को 15.79 रु पर था, जबकि आज यह 586.50 रु पर बंद हुआ। इस तरह निवेशकों को 15 सालों में 3614.38 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी निवेशकों का 1 लाख रु 15 साल में 37 लाख रु से अधिक हो गये।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications