नई दिल्ली, अप्रैल 10। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने 2 सालों में निवेशकों को 1530 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा 2 सालों में आराम से 16 गुना से अधिक कर दिया है। जिस शेयर की हम बात करने जा रहे हैं वो है यशो इंडस्ट्रीज का। आगे जानिए यशो इंडस्ट्रीज की डिटेल और इसके शेयर का रिटर्न।
कब हुई शुरुआत
यशो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 30 अक्टूबर 1985 को 'वासु प्रिजर्वेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू की गयी थी। कंपनी का नाम 17 मई 1996 को 'यशो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' में बदल दिया गया। बाद में कंपनी का स्टेटस बदल गया और यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गयी। तब इसका नाम 19 फरवरी 2018 को 'यशो इंडस्ट्रीज लिमिटेड' में बदल दिया गया।
क्या है बिजनेस
यशो इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2 (दो) दशकों से विभिन्न री-इंजीनियर्ड केमिकल मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। ये अरोमा रेंज केमिकल्स हैं। कंपनी फैटी एस्टर और प्राकृतिक आवश्यक / सुगंधित तेलों जैसे विभिन्न केमिकल को तैयार करती है, जो पर्सनल केयर कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज़ के स्वाद और सुगंध और फार्मास्युटिकल सेगमेंट में इस्तेमाल होते हैं।
कंपनी के शेयर का रिटर्न
यशो इंडस्ट्रीज का शेयर 9 अप्रैल 2020 से अब तक 1530.35 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न के हिसाब से इस कंपनी ने 2 सालों में 50 हजार रु को 7.65 लाख रु की राशि में तब्दील कर दिया है। वहीं इसका 1 साल का रिटर्न रहा है 552.69 फीसदी। इसी तरह शेयर ने 2022 में अब तक 63.76 फीसदी, 6 महीनों में करीब 30.50 फीसदी और 1 महीने में करीब 7.29 फीसदी रिटर्न दिया है।
यूरोप में निर्यात
वापी गुजरात में कंपनी की 2 विनिर्माण इकाइयाँ एक दूसरे के करीब स्थित हैं। कंपनी को आईएसओ 9001:2015 द्वारा प्रमाणित किया गया है, जिसका मूल्यांकन ब्यूरो वेरिटास सर्टिफिकेशन होल्डिंग एसएएस - यूके शाखा द्वारा किया जाता है जो विभिन्न रसायनों के निर्माण के लिए मैनेजमेंट स्टैंडर्ड की आवश्यकताओं की पुष्टि करता है। कंपनी अपने कुछ उत्पादों को यूरोपीय देशों में निर्यात करती है। कंपनी टीबीएचक्यू (तृतीयक-ब्यूटाइल हाइड्रोक्विनोन) बीएचए (ब्यूटाइलेटेड हाइड्रॉक्सी एनीसोल) एपी (एस्कॉर्बिल पामिटेट) और विभिन्न पूरक एंटीऑक्सिडेंट बनाती है जिनका उपयोग विभिन्न खाद्य उत्पादों में किया जाता है। कंपनी एडिटिव्स बनाती है जिसमें एमिनिक एंटीऑक्सिडेंट्स मोलिब्डेमम आधारित एक्सट्रीम प्रेशर और एंटी वियर एडिटिव्स और जंग अवरोधक और बेंज़ोट्रिज़ोल और टॉलिट्रीज़ोल जैसे रसायन शामिल हैं जो पेट्रोलियम और सिंथेटिक स्नेहक उद्योग के लिए आवश्यक हैं। कंपनी ऑटो एंसिलरी टायर इंडस्ट्री कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रियल मशीनरी और व्हाइट गुड्स सेक्टर में रबर के अग्रणी प्रोसेसर को भी पूरा करती है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
बीते शुक्रवार को यशो इंडस्ट्रीज का शेयर 1832.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1869.00 रु पर खुला था। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1923.80 रु तक ऊपर गया था। जबकि इसका निचला स्तर 1840.00 रु रहा था। आखिर में यह 90.70 रु या 4.95 फीसदी की मजबूती के साथ 1922.90 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,191.95 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,099.00 रु और निचला स्तर 285.00 रु रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications