नई दिल्ली, अगस्त 29। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। बीते हफ्ते में सेंसेक्स ने 56,198.13 और निफ्टी ने 16,722.05 के अपने-अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर छुए। सप्ताह के अंत में बीएसई सेंसेक्स 795.4 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़ कर 56124.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 254.7 अंक या 1.54 प्रतिशत बढ़ कर 16705.2 के स्तर पर बंद हुआ। बीते हफ्ते जिन सेक्टरों में तेजी देखने को मिली, उनमें मेटल, इंफ्रा, ऊर्जा और बैंकिंग शामिल हैं। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को कारोबारी हफ्ते के सिर्फ 5 दिन में 41 फीसदी से ज्यादा तक मुनाफा कराया। आइए जानते हैं इन शेयरों के नाम।
पीसीएस टेक्नोलॉजी
पीसीएस टेक्नोलॉजी एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 24.43 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 41.33 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.25 रु से 11.66 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 11.66 रु पर बंद हुआ। 41.33 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु 4.23 लाख रु से हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
एसएंडएस पावर
एसएंडएस पावर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 24.50 रु से 34.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 39.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.20 करोड़ रु है। 5 दिन में 39.59 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 39.59 रु पर बंद हुआ।
बीएलएस इंटरनेशनल
बीएलएस इंटरनेशनल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 36.16 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 143.95 रु से 196 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.16 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,008.02 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 196 रु पर बंद हुआ।
राज ऑयल
राज ऑयल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 59.90 रु से 80 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 33.56 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 119.91 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 18.17 फीसदी की तेजी के साथ 80 रु पर बंद हुआ।
केमिस्टार कॉर्प
केमिस्टार कॉर्प ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 35.50 रु से 46.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.56 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 50.14 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 46.95 रु पर बंद हुआ। बता दें कि बीते हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों की मार्केट कैप पिछले हफ्ते करीब 1,90,032.06 करोड़ रुपये बढ़ गई। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त टीसीएलस और रिलायंस में दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications