नई दिल्ली, जून 26। 24 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान बेहतर ग्लोबल सेंटीमेंट, शॉर्ट-कवरिंग और कमजोर गुणवत्ता वाले शेयरों में वैल्यू खरीदारी ने भारतीय बाजार को दो सप्ताह की गिरावट के बाद 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद करने में मदद की। ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों के सपोर्ट से सेंसेक्स 1,368 अंक बढ़ कर 52,728 पर और निफ्टी 406 अंक चढ़ कर 15,699 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट्स भी इस तेजी में शामिल रहे। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.2 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.75 फीसदी चढ़े। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 42 फीसदी तक रिटर्न दे डाला।
मेहाई टेक्नोलॉजी : 41.90 फीसदी
मेहाई टेक्नोलॉजी एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 52.05 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 41.90 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 34.25 रु से 48.60 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 20 फीसदी की उछाल के साथ 48.60 रु पर बंद हुआ। 41.90 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.42 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
मीनाक्षी टेक्सटाइल्स : 37.34 फीसदी
मीनाक्षी टेक्सटाइल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 2.33 रु से 3.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 37.34 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 15.81 करोड़ रु है। 5 दिन में 37.34 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 3.20 रु पर बंद हुआ।
ली नी सॉफ्टवेयर : 33.48 फीसदी
ली नी सॉफ्टवेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 33.48 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 8.84 रु से 11.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.48 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 65.81 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 11.80 रु पर बंद हुआ।
निनटेक सिस्टम्स : 33.24 फीसदी
निनटेक सिस्टम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 37.30 रु से 49.70 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 33.24 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 51.29 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 49.70 रु पर बंद हुआ।
रूद्र ग्लोबल इंफ्रा : 33.14 फीसदी
रूद्र ग्लोबल इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 33.65 रु से 44.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.14 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 112.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 1.5 फीसदी की तेजी के साथ 44.80 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications