नई दिल्ली, मार्च 8। शेयर बाजार में गिरावट जारी है। लगभग रोज ही सेंसेक्स और निफ्टी नीचे फिसल रहे हैं। पर इस गिरावट में भी कई शेयर ऐसे हैं, जो अच्छा रिटर्न दे रहे हैं और निवेशकों को मुनाफा करा रहे हैं। हम यहां आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे। ये शेयर 2022 में अब तक 7 रु से 58.85 रु पर पहुंच चुका है। यानी निवेशकों का पैसा 8 गुना से अधिक कर चुका है। इतना ही नहीं शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच भी ये शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। आगे जानिए शेयर का नाम और कंपनी की डिटेल।
टाइन एग्रो
जिस कंपनी की हम बात कर रहे हैं वो है टाइन एग्रो। टाइन एग्रो का शेयर लगातार भागता जा रहा है। 2022 में इस कंपनी का शेयर 7.14 रु से उछल कर आज 58.85 रु पर पहुंच चुका है। यानी 724.23 फीसदी का रिटर्न। 724.23 फीसदी का मतलब है कि यदि किसी ने साल की शुरुआत में 1 लाख रु इस कंपनी में लगाए होंगे, तो उसकी निवेश राशि आज 8.24 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
बीते एक महीने का रिटर्न
बीते एक महीने में देखें तो टाइन एग्रो का शेयर 23.75 रु से उछल कर 58.85 रु पर आ गया है। इससे निवेशकों को 147.79 फीसदी का रिटर्न मिला है। मतलब केवल एक ही महीने में निवेशकों का पैसा करीब ढाई गुना हो गया है। हालांकि बता दें कि टाइन एग्रो कोई बड़ी कंपनी नहीं है। ये एक माइक्रो कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 33.39 करोड़ रु है।
52 हफ्तों का शिखर
टाइन एग्रो के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 58.85 रु रहा है, जबकि इसका इसी अवधि का निचला स्तर 3.90 रु रहा है। आज भी कंपनी के शेयर में 5 फीसदी की तेजी है। ये कल के 56.05 रु के बंद स्तर के मुकाबले आज 58.75 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 58.85 रु पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बरकरार है।
6 महीनों का रिटर्न
बीते 6 महीने में देखें तो टाइन एग्रो का शेयर 10 रु से उछल कर 58.85 रु पर आ गया है। इससे निवेशकों को 488.50 फीसदी का रिटर्न मिला है। मतलब केवल 6 ही महीनो में निवेशकों का पैसा 6 गुना हो गया है। इसी तरह कंपनी के शेयर का एक साल का रिटर्न 711.72 फीसदी रहा है। यदि किसी ने कंपनी के शेयरों में एक साल पहले 1 लाख रु लगाए होंगे, तो उनकी वैल्यू आज की तारीख में 8 लाख रु से अधिक होगी।
क्या है बिजनेस
टाइन एग्रो लिमिटेड टेक्सटाइल और टेक्सटाइल उत्पाद बनाती है। कंपनी पूरे भारत में कपड़ों और फर्नीचर के निर्माताओं को अपने उत्पाद बेचती है। इस कंपनी को 1994 में शुरू किया गया था। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर लगातार ऊपरी सर्किट पर पहुंच रहा है। 5 दिन में यह 21.34 फीसदी उछल चुका है। बल्कि बीते एक महीने का भी ग्राफ देखें तो शेयर लगातार ऊपर ही चढ़ता दिख रहा है। पर ध्यान रहे कि इस तरह के छोटे शेयर जब गिरते हैं तो इनमें गिरावट भी काफी आती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications