Top 10 Income Tax Free Countries: हर साल वित्त वर्ष के शुरुआत में आपको इनकम टैक्स भरना पड़ता है। इनकम टैक्स नहीं भरने के चक्कर में हजारों लोगों को आयकर विभाग की ओर से जुर्माना लगाया जाता है। भारत समेत कई ऐसे देश हैं जहां पर लोगों को इनकम टैक्स भरना होता है।

क्या आपको मालूम है कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां पर लाखों रुपये या करोड़ों रुपये कमाने पर भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। यानी यहां पर लोग टैक्स भरने के झंझटों से मुक्त होकर टैक्स-फ्री लाइफ जीते हैं। ऐसे में यह जानकर आपके भी मन में आ रहा होगा कि काश उस देश में होते या वहां जाकर बस जाएं। तो चलिए आज आपको ऐसे 10 देश के नाम बता रहे हैं जहां पर करोडों रुपये कमाने पर भी लोगो को एक रुपये का टैक्स नहीं देना पड़ता है।
बहामास
अगर आप किसी बीचफ्रंट विला यानी समुद्र किनारे बसे विला में रहकर इनकम टैक्स-फ्री लाइफ बिताना चाहते हैं तो बहामास आपके लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर टैक्स नहीं देना पड़ता है, लेकिन लोगों के लिए एक शर्त होती है कि जो भी यहां रहेगा उसे कुछ निवेश करना पड़ेगा यानी यदि आपको बहामास में रहना है तो आपको तय नियम के अनुसार इंवेस्टमेंट करना पड़ेगा।
मालदीव
भारत के पड़ोसी देश मालदीव में भी ज्यादातर लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। यानी पर यह सुविधा केवल कुछ आय स्तर तक सीमित है।
ओमान और कतर
ओमान और कतर भी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन देश हैं और इन दोनों देशों में भी Zero Income Tax लगता है।
ब्रुनेई
ब्रुनेई दुनिया के सबसे अमीर और सुरक्षित देशों में से एक है। यहां पर भी कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इसके अलावा यहां पर सरकार नागरिकों को हेल्थकेयर और एजुकेशन फ्री में देती है।
कुवैत
कुवैत एक ऑयल प्रोडक्शन कंट्री है और यहां के लोगों के मुख्य इनकम का स्त्रोत यही है। कुवैत में भी जीरो इनकम टैक्स (Zero Income Tax) लगता है।
बरमूडा
बरमूडा में व्यक्तिगत इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है, लेकिन नियोक्ता (Employers) Payroll Tax चुकाते हैं, जिसे कभी-कभी सैलरी से काटा जा सकता है।
बहरीन
ऑयल प्रोडक्शन देशों में शामिल बहरीन एक ऐसा खाड़ी देश है जहां Zero Income Tax लगता है। यहां पर भी प्रोपर्टी या अन्य तरह के चीजों में निवेश करना पड़ेगा।
केमैन आइलैंड्स
केमैन क्लासिक टैक्स-हेवन देशों में से एक है और यहां पर भी कोई इनकम, प्रॉपर्टी या कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना पड़ता है।
मोनाको
मोनाको एक यूरोपीय देश है जहां लोग टैक्स-फ्री लाइफ जीते हैं। हालांकि यहां रहने के लिए कुछ निवेश करना होता है। मोनाको फॉर्मूला-1 फैंस के लिए विश्व विख्यात है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications