नयी दिल्ली। मुद्रास्फीति (महंगाई) की उच्च दर के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और अन्य फिक्स्ड रिटर्न वाले निवेश विकल्पों पर गिरती ब्याज दरों ने परंपरागत निवेशकों को दुविधा में डाल दिया है। कम या बिल्कुल जोखिम न लेने की क्षमता रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये स्थिति बहुत चिंताजनक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एफडी मुद्रास्फीति को हराने में कामयाब नहीं रहती। सामान्य स्थिति में भी बढ़ती कीमतों ये मुश्किल से ही पीछे छोड़ पाती है। यानी अगर मुद्रास्फीति 7 फीसदी पर पहुंच गई और आपको एफडी ब्याज दर 5.5-6 फीसदी मिल रही है तो असल में आप नुकसान में हैं। इसके अलावा निवेश किए गए पैसे पर मिलने वाले पूरे ब्याज पर टैक्स से निवेश की गई राशि की क्रय शक्ति का नुकसान होता है। मगर फिर भी एफडी कम से कम एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि कितनी अवधि के लिए एफडी में पैसा लगाना सही रहेगा।
कितने समय की कराएं एफडी
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप एफडी या किसी डेब्ट स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो 3 से 5 साल तक की निवेश अवधि सही रहेगी। इस अवधि में आपको 5.5-6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस मामले में आरबीआई के पास भी निवेशकों के लिए हालात बेहतर करने के कम चांस हैं। क्योंकि सुस्त आर्थिक विकास में प्रमुख नीतिगत दरों को कम रखा जाता, जबकि इन दरों में वृद्धि से उच्च मुद्रास्फीति दर को नियंत्रण में लाने में मदद मिलती है।
2020 नहीं रहा बेहतर
कोरोना संकट के बीच इस साल आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई, जिससे देखते हुए आरबीआई ने रेपो रेट में जम कर कटौती की। नतीजे में बैंकों ने लोन दरें कम कीं, मगर उन्होंने बैलेंस बनाने के लिए एफडी और जमा दरों में भी कटौती की। इस लिहाज से एफडी निवेशकों के लिए 2020 अच्छा नहीं रहा। जहां तक 2021 का सवाल है तो कुछ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खपत और खर्च बढ़ने पर आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है, जिससे एफडी रेट भी बढ़ सकते हैं। मगर ये एक स्लो प्रोसेस हो सकता है।
इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर
अच्छा संकेत ये है कि दिसंबर की अपनी बैठक में आरबीआई के रेपो रेट में कोई बदलाव न करके बाद एक बैंक ने हाल ही में एफडी रेट में बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक ने न्यूनतम 2 साल की एफडी पर 0.20 फीसदी ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक अब 2 से 3 साल की एफडी पर पहले 5.2 फीसदी के मुकाबले अब 5.4 फीसदी ब्याज देगा। इसी प्रकार 3 से 10 साल की एफडी पर 5.3 फीसदी के मुकाबले अब 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दरें अब बढ़ कर क्रमश: 5.90 फीसदी और 6 फीसदी होगी।
यहां है सबसे ज्यादा
अगर आप अभी या नये साल में एफडी कराना चाहते हैं तो बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को सबसे तगड़ा ब्याज श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस में मिलेगा। यहां 3 साल की एफडी पर 8.26 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। जनरल पब्लिक के लिए भी 3 साल की एफडी पर 7.76 फीसदी की अच्छी ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications