नयी दिल्ली। नौकरी करते हुए आपको पैसों की ज्यादा टेंशन नहीं रहती। क्योंकि हर महीने के एक निश्चित तारीख को आपको मासिक वेतन मिल जाता है। लेकिन पूरा जीवन काम करना संभव नहीं। एक उम्र के बाद आप रिटायर होंगे और उस समय आपको मासिक खर्चों के लिए पैसों की जरूरत होगी। यह वो समय नहीं है जब आप बच्चों और उनकी आमदनी पर निर्भर करें। आज का समय फाइनेंशियल प्लानिंग के जरिये अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने का है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि नौकरी करते हुए ही अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्चों के लिए पैसों का इंतजाम करें। इसके लिए आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं, जिनमें निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद की वित्तीय तैयारी कर सकते हैं। ये वो विकल्प हैं, जिनके बारे में आपके लिए जानना जरूरी है ताकि आपकी रिटायरमेंट लाइफ बिना टेंशन के गुजरे। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ खास ऑप्शन के बारे में, जो आपकी रिटायरमेंट टेंशन कम कर सकते हैं।
ईपीएफ और पीपीएफ हैं बढ़िया विकल्प
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड रिटायरमेंट के लिए तैयारी करने का बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें आपकी सैलेरी में से ही 12 फीसदी वेतन कट जाता है। साथ ही कंपनी भी आपके पीएफ अकाउंट में कुल वेतन का 12 फीसदी योगदान करती है। फिर ऊपर से इसमें आपको 8.65 फीसदी ब्याज भी मिलता है। इससे आपके रिटायरमेंट के लिए अच्छी राशि जमा हो सकती है। वहीं पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते में 1.5 लाख रुपये वार्षिक तक के निवेश पर सेक्शन टैक्स छूट मिलेगी। इसमें भी आपको ब्याज मिलेगा, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगता।
नेशनल पेंशन सिस्टम पर करें विचार
नेशनल पेंशन सिस्टम या एनपीएस में भी निवेश करने पर टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक की कटौती का फायदा मिलेगा। न्यूनतम वार्षिक 600 रुपये के निवेश से 6 विभिन्न फंडों में निवेश किया जा सकता है। इस योजना में निवेश राशि की कोई अधिकतम सीम नहीं है। आपको इसमें निवेश की शुरुआत करते समय ही सरकार की ओर से नियुक्त किये गये 8 फंड प्रबंधकों में से किसी एक का चुनाव करना होता है। इनमें चुनाव करने के लिए आप इन फंड मैनेजरों के रिटर्न के ट्रैक रिकॉर्ड को देख सकते हैं। वहीं एयूएम पर भी नजर डालें। एयूएम यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी किसी फंड मैनेजर के पास कितनी राशि निवेश के लिए निवेशकों की तरफ से आयी हुई है।
म्यूचुअल फंड है बेहतर ऑप्शन
रिटायरमेंट के लिए निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड भी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें आप हर महीने एसआईपी के जरिये थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि म्यूचुअल फंड लंबी में बेहतर रिटर्न देते हैं। इसलिए इनमें आप लंबी अवधि के लिहाज से निवेश कर सकते हैं। कई म्यूचुअल फंड कंपनियों ने खास कर रिटायरमेंट के लिए ही अपनी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से निवेश शुरू करके रिटायरमेंट की तैयारी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - बिल गेट्स : दुनिया में सभी को दे दें 700 रु, तो भी बचेंगे लाखों करोड़
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications