नई दिल्ली, अगस्त 24। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले महीने आरोग्य रक्षक नाम से एक नया प्लान लॉन्च किया था। यह एक नॉन-लिंक्ड, रेगुलर प्रीमियम और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह योजना कुछ खास स्वास्थ्य जोखिमों के खिलाफ निश्चित लाभ स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है और मेडिकल इमरजेंसी के मामले में समय पर सहायता करती है। इस पॉलिसी से बीमाधारक और उसके परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक रूप से काफी स्वतंत्रता मिलेगी। कोई व्यक्ति इस पॉलिसी के तहत अपना/खुद (प्रिंसिपल इंश्योर्ड (पीआई) के रूप में), अपने जीवनसाथी, सभी बच्चों और माता-पिता का बीमा कर सकता है और यही इस पॉलिसी की सबसे अहम खासियत है।
ये है आयु लिमिट
इस योजना के लिए प्रमुख बीमित (यानी आप) / पति /पत्नी /माता-पिता के लिए आयु लिमिट 18 वर्ष से 65 वर्ष है। जबकि बच्चों के लिए आयु लिमिट 91 दिन से 20 वर्ष तक की है। पीआई / पति / पत्नी / माता-पिता के लिए उपलब्ध कवर अवधि 80 वर्ष तक और बच्चों के लिए 25 वर्ष तक उपलब्ध है। आगे जानिए प्लान के सभी बेनेफिट।
ये हैं आरोग्य रक्षक के फायदे
आरोग्य रक्षक के कई फ्लेक्सिबल बेनेफिट हैं, जिनमें से आप अपने हिसाब से उन्हें चुन सकते हैं। इनमें फ्लेक्सिबल प्रीमियम भुगतान ऑप्शन, अस्पताल में भर्ती होने या सर्जरी के मामले में वैल्यूएबल फाइनेंशियल प्रोटेक्शन, कितना भी मेडिकल खर्च हो उसके लिए एकमुश्त बेनेफिट, ऑटो स्टेप अप बेनेफिट और नो-क्लेम बेनेफिट के माध्यम से हेल्थ कवर बढ़ाना शामिल हैं।
जानिए एक और बड़ा फायदा
यदि इस प्लान के तहत परिवार के एक से अधिक सदस्यों को कवर किया जाता है, तो मुख्य बीमित व्यक्ति (पॉलिसी की शुरुआत में पॉलिसीधारक) की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में पॉलिसी के तहत बीमित अन्य व्यक्तियों के लिए प्रीमियम से छूट मिल जाती है। प्लान में किसी भी बीमित व्यक्ति की सर्जरी होने की स्थिति में एक वर्ष के लिए प्रीमियम से छूट का लाभ भी मिलता है।
मिलते हैं एक्स्ट्रा राइडर्स
एलआईसी के न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर और एलआईसी के एक्सीडेंटल बेनिफिट जैसे राइडर इस प्लान के तहत उपलब्ध हैं। इसी तरह एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी के तहत अगर मैच्योरिटी से पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को इस पॉलिसी से काफी मदद दी जाती है। यदि पॉलिसीधारक जीवित रह जाए तो उसे एकमुश्त राशि दी जाएगी। आप इस योजना पर लोन भी ले सकते हैं। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और सभी प्रीमियमों का भुगतान किया गया हो तो डेथ बेनेफिट, बोनस या अतिरिक्त बोनस, यदि कोई हो, का भुगतान किया जाता है।
एक और पॉलिसी की डिटेल जानें
एलआईसी की जीवन उमंग बीमा पॉलिसी काफी मशहूर है। इस पॉलिसी में जो आप लास्ट प्रीमियम देंगे उसके बाद हर साल बेसिक बीमा राशि के 8% के बराबर गारंटीड सर्वाइवल बेनिफिट आपको दिया जाएगा। ये रकम 99 साल की उम्र तक दी जाती रहेगी। फिर यदि 100 साल की उम्र तक जीवित रहे तो मैच्योरिटी बेनेफिट भी मिलेगा। पॉलिसीधारक की डेथ पर नॉमिनी को पैसा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications