नयी दिल्ली। महंगाई के इस जमाने में रिटायरमेंट की तैयारी समय रहते करना बहुत जरूरी है। समय इतना बदल गया है कि आप किसी पर निर्भर भी नहीं रह सकते। पैसों के मामले में फ्यूचर को सेफ बनाने के लिए आपको खुद ही तैयारी करनी होगी। अब सिर्फ बचत करना काफी नहीं है, बल्कि उस बचत को सही जगह निवेश करना भी जरूरी है। कई ऐसे ऑप्शन और योजनाएं हैं, जहां पैसा लगा कर आप फ्यूचर की तैयारी कर सकते हैं। इन्हीं में एक सरकारी योजना है, जहां रोज केवल 7 रु बचा कर हजारों रु की पेंशन पा सकते हैं। ये है अटल पेंशन योजना। आइए जानते हैं इस योजना की डिटेल।
किसके लिए शुरू की गयी थी ये स्कीम
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए शुरू की गयी एक रिटायरमेंट योजना है। एपीवाई एक न्यूनतम रिटायरमेंट बेनेफिट स्कीम है जिसमें आपको हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। बता दें कि इस योजना को केंद्रीय बजट 2015-16 में पेश किया गया था। अच्छी बात ये है कि आप जितना पैसा इस स्कीम में हर महीने निवेश करते हैं वो राशि अपने आप हर महीने ही आपके बैंक खाते से कट जाती है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
इस पेंशन योजना के लिए अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपके पास बचत बैंक खाता, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। दूसरी अहम बात ये है कि आपको कितना मासिक योगदान करना है वो इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी पेंशन चाहते हैं और आपकी आयु कितनी है। स्कीम में निवेश करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
ऐसे समझें मासिक निवेश और पेंशन का गुणा-गणित
यदि आप 18 साल की उम्र में एपीवाई खाता खोलें और हर महीने 1000 रु की मासिक पेंशन चाहें तो आपको हर महीने केवल 42 रु जमा करने होंगे। वहीं 2000 रु की मासिक पेंशन के लिए आपको 84 रु, 3000 रु मासिक पेंशन के लिए 126 रु, 4000 रु की मासिक पेंशन के लिए 168 रु और 5000 रु की मासिक पेंशन के लिए हर महीने 210 रु का निवेश करना होगा। महीने में 210 रु यानी रोज के 7 रु। देना होगा। मगर ये भी ध्यान रखें कि यदि आप 18 साल की आयु के कुछ साल बाद निवेश शुरू करें तो आपकी मौजूदा आयु और आप कितनी पेंशन चाहते हैं इस आधार प्रीमियम तय किया जाएगा।
हर बैंक में मिलती है सुविधा
एपीवाई खाता खुलवाने की सुविधा आपको सभी नेशनल बैंकों में मिलेगी। आपका खाता जिस बैंक में है उसकी ब्रांच में जाएं और एपीवाई के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन और साथ ही बैंक शाखाओं में उपलब्ध होते हैं। आप फॉर्म डाउनलोड कर इसे बैंक में जमा कर सकते हैं। या आप इसे बैंक में ही लेकर वहीं भर कर जमा कर सकते हैं।
लगता है जुर्माना
योगदान में चूकने पर जुर्माना लगाया जाएगा :
- प्रति माह 100 रुपये तक के योगदान पर 1 रु
- 101 से 500 रु प्रति माह तक योगदान पर प्रति माह 2 रु
- 501 से 1000 रु प्रति माह तक योगदान पर प्रति माह 5 रु
- 1001 रु से अधिक योगदान पर प्रति माह 10 रु
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications