Govt Scheme : आज के समय में हर कोई किसी न किसी स्कीम में निवेश करता है और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए तमाम तरह की योजनाओं के बारे में जानना चाहता है। यदि आप अपने बुढ़ापे के समय यानी रिटायरमेंट के दौरान हर महीने 5000 रुपये का निश्चित पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको हम यहां एक ऐसी ही सरकारी स्कीम के बारे में आपको बता रहे हैं।

हम यहां जिस सरकारी योजना की बात कर रहे हैं उसका नाम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) है। यदि आप इस योजना में लगातार एक निश्चित रकम जमा करते हैं तो रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलेगा।
देश के करोड़ों लोग सरकार की योजना से पेंशन ले रहे हैं। सरकार की इस योजना का मकसद बुजुर्गों को नियमित आय देना है और आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। तो चलिए इस योजना के बारे में डिटेल से जानते हैं...
किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन?
इस योजना में जमा की जाने वाली राशि और मिलने वाली पेंशन पहले से तय होती है। भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिसका बैंक में बचत खाता है, वह अटल पेंशन योजना के लिए पात्र है।
कब से मिलेगा पेंशन का लाभ?
60 वर्ष की आयु होने पर योगदान के आधार पर ₹1,000 से ₹5,000 तक मासिक पेंशन मिलती है। यदि लाभार्थी की मौत हो जाती है तो उसके जीवनसाथी को पेंशन मिलती रहती है। यदि लाभार्थी और उसके जीवनसाथी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो 60 वर्ष की आयु तक संचित पेंशन राशि नामित व्यक्ति को वापस कर दी जाती है।
कहां खुलवा सकते हैं खाता?
अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने के लिए नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा। इसके बाद APY फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। बता दें इसके ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा। ग्राहक को अपनी शाखा से तुरंत स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (PRAN) प्रदान की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications